उत्तराखंड देहरादून-शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार, प्रदेश के बेहतरीन शिक्षकों को मिलेगा गौर

शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार, प्रदेश के बेहतरीन शिक्षकों को मिलेगा गौरव,
सागर मलिक

उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 13 शिक्षकों का चयन शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए किया गया है। इन शिक्षकों को 5 सितंबर को आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। चयनित शिक्षकों में प्राथमिक, माध्यमिक, प्रशिक्षण संस्थान और संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित शिक्षक शामिल हैं।

प्राथमिक शिक्षा से 9 शिक्षकों का चयन हुआ है, जिनमें डॉ. चंदन प्रसाद गोड़ (शालवन, चम्पावत), रश्मि राणा (स्याली, टिहरी गढ़वाल), रमेश लाल राणा (काफली, उत्तरकाशी), डॉ. वीरेन्द्र सिंह (इन्द्रेशपुरम, हरिद्वार), कल्पना भण्डारी (घंडियाल, टिहरी गढ़वाल), तिली बडोला (नौगांव पंजरो, चम्पावत), सुमन गुसाईं (पनियाली, पौड़ी गढ़वाल), देवदान सिंह खंडवाल (चौफुला, रुद्रप्रयाग) और डॉ. निसार खान (गाजी, अल्मोड़ा) शामिल हैं।

माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र से पुष्कर सिंह मनेरी (चंडीगढ़ गढ़वाल), गीता बिष्ट जोशी (जखोल, उत्तरकाशी), डॉ. नूतन भट्ट (देहरादून), प्रकाश चन्द्र उपाध्याय (बाफना, चम्पावत) और दीपक चन्द्र मिंट (तारखेत, अल्मोड़ा) को चयनित किया गया है।

प्रशिक्षण संस्थान से राजेश कुमार पांडेय (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, टिहरी गढ़वाल) तथा संस्कृत शिक्षा से डॉ. बलविंद्र प्रसाद चमोली (त्रिवेणीकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्थान, हरिद्वार) को पुरस्कार के लिए चुना गया है।

यह पुरस्कार उन शिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है और राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून मसूरी गोलीकांड की बरसी: सीएम धामी ने दी राज्य आंदोलनकारियों को पेंशन और आरक्षण की सौगात

Wed Sep 3 , 2025
सागर मलिक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी में राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों की 31वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कृतसंकल्प होकर राज्य आंदोलनकारियों के सपनों […]

You May Like

advertisement