लुट गिरोह के दो शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ घायल अस्पताल में चल रहा है इलाज

लुट गिरोह के दो शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ घायल अस्पताल में चल रहा है इलाज

आज़मगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के तीयरा मोड़ पर गुरुवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश सतीश और सतेंद्र गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से अवैध हथियार और लूट का सामान भी बरामद हुआ है।

गिरफ्तार आरोपियों में सतीश, निवासी चिउटहर थाना मेहनाजपुर का निवासी है, जबकि सतेंद्र यादव निवासी औहदपुर थाना चंदवक, जौनपुर का रहने वाला है।

स्वाट टीम, एसओजी और मेहनाजपुर पुलिस की संयुक्त टीम इनकी तलाश में कई दिनों से लगी थी। संदिग्धों की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी और छापेमारी कर रही थी। गुरुवार की रात जब पुलिस गश्त कर रही थी, तभी तीयरा मोड़ पर दोनों बदमाश दिखे। पुलिस को देख वे भागने लगे । बदमाश अपने को घिरता देख पुलिस बल पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोली से स्वाट टीम का एक सिपाही बाल-बाल बचा। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए।

पुलिस का बताया कि दोनों अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की रणनीति बना रहे थे। घायल बदमाशों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन्ही बदमाशों ने बीते 2 सितंबर को जन सेवा केंद्र संचालक से लूट की वारदात को अंजाम देने में भी संलिप्त रहे है। फिलहाल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया गया है ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंत प्रभात पुरी कन्या माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस आयोजित

Fri Sep 5 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी, दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र : महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। प्राचार्य भजन राठोर ने बच्चों व अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपक रूपी […]

You May Like

advertisement