देहरादून: नालापानी क्षेत्र के जंगल से ग्रामीणों ने भूमाफियों का कब्जा हटाया

देहरादून: नालापानी क्षेत्र के जंगल से ग्रामीणों ने भूमाफियों का कब्जा हटाया,
सागर मलिक

रेंजर व फारेस्ट गार्ड को संस्पेड करने की मांग की

देहरादून 14जून । राजधानी देहरादून में भूमाफियाओं के हौंसले कितने बुलंद हो चुके है इसकी बानगी नालापानी क्षेत्र के जंगल में सामने आयी है। यहंा भूमाफिया द्वारा जगंल के बीचोबीच निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया हालांकि मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग व पुलिस की मौजूदगी में अवैध रूप से हुए इस कब्जे को हटा दिया गया। ग्रामीणों की मांग है कि क्षेत्र के डीएफओ, रेंजर व फारेस्ट गार्ड की मांमले में मिली भगत है इसलिए उनको संस्पेड किया जाये।
बता दें कि नालापानी क्षेत्र के खंलगा मार्ग पर हल्दूआम के पास जंगल में 40 बीघा जमीन पर भूमाफिया द्वारा कैंप लगाने की तैयारी शुरू कर दी गयी थी। जबकि मामले में वन विभाग बेखबर था। मामले की जानकारी जब ग्रामीणो को हुई तो उन्होने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसने कोई कार्यवाही नहीं की। इस बात से गुस्साये ग्रामीण शनिवार की सुबह एकत्र हुए और उन्होने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कब्जे वाली जगह पर धावा बोल दिया। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और उन्होने ग्रामीणों को समझाया। लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनते हुए सारे अवैध अतिक्रमण को धराशाही कर के ही दम लिया। मामले में जब रायपुर पुलिस से जानकारी ली गयी तो पुलिस का कहना था कि अभी किसी की तरफ से कोई शिकायत नही की गयी है शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जायेगी। वहीं ग्रामीणो का कहना है कि इस मामले में वन विभाग के लोगों की मिली भगत है इसलिए डीएफओ, रेंजर व फारेस्टर को संस्पेड किया जाये।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल के अवसर पर संकल्प सभा

Sun Jun 15 , 2025
देहरादून: विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल के अवसर पर संकल्प सभा,सागर मलिक आज ‘धर्मपुर विधानसभा: के अंतर्गत ‘केदारनगर मण्डल’ के द्वारा केदारपुर वार्ड के ‘महालक्ष्मी वैडिंग पॉइंट निकट बंगाली कोठी चौक’ मे विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन ओर गरीब कल्याण […]

You May Like

advertisement