प्रसिद्ध हरियाणवी गायक अजय हुड्डा के गीतों से सजेगी बरेली क्लब की शाम

20 सितंबर को हरियाणवी शाम का बरेली क्लब बनेगा गवाह

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शहरवासियों के लिए मनोरंजन और संगीत का अनोखा संगम लेकर आ रहा है ‘हरियाणवी नाइट’ शो। यह खास आयोजन 20 सितंबर को बरेली क्लब में होने जा रहा है, जिसमें हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार और युवाओं के चहेते गायक अजय हूडा शिरकत करेंगे। ग्लोरिफ़ाई यूनिसेक्स सलून एवं एकैडमी की मैनेजिंग डायरेक्टर परविंदर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस इवेंट में दर्शक अजय हूडा के सुपरहिट गानों और जोशीले परफ़ॉर्मेंस का आनंद उठा पाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणवी बीट्स पर थिरकने का यह मौका बरेली वासियों के लिए यादगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह इवेंट बरेली के सांस्कृतिक और मनोरंजन परिदृश्य में एक नई पहचान बनेगा। संगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों से सजी यह शाम दर्शकों को हरियाणवी लोक और आधुनिक संगीत का अनोखा अनुभव देगी। इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक दर्पण डिजिटल मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में कई स्टाल भी अपनी अग्रणी भूमिका निभाएंगे, जिसमें जानकारियों के साथ-साथ खाने – पीने के स्टाल रहेंगे।
प्रेस वार्ता के इस अवसर पर ग्लोरिफ़ाई यूनिसेक्स सलून एवं एकैडमी की मैनेजिंग डायरेक्टर परविंदर कौर,आध्यात्मिक दर्पण से मयंक गुप्ता, चिराग इवेंट कंपनी के करन सिंह, आशीष जौहरी, ज्योति सिंह एवं करन बधावन एवं आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अगरास गांव में पांच दिवसीय ध्वजा मेले का हुआ शुभारंभ

Sun Sep 7 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के अगरास गांव में पांच दिवसीय ध्वजा मेला का शुभारम्भ हुआ। वरिष्ठ भाजपा नेत्री जिला पंचायत सदस्य तेजस्वी सिंह एवं पूर्व विधायक नरेन्द्र पाल सिंह ने महापुरुष बाबा देव स्थल पर ध्वजा फहरा कर मेला का शुभारम्भ किया। मेला आयोजक […]

You May Like

Breaking News

advertisement