कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने दो छोटी बच्चियों को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाने में निभाई भूमिका

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट परिचय देते हुए वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने दो छोटी बच्चियों को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09119 में यात्रा कर रही दो नाबालिग बच्चियां अपने परिजनों से बिछड़कर ट्रेन में ही रह गई थीं। इस संबंध में मंडल नियंत्रण कक्ष से सूचना प्राप्त होते ही ड्यूटी पर तैनात श्री राजेंद्र मीणा, उप मुख्य टिकट निरीक्षक तथा श्री मोहित कुमार, उप मुख्य टिकट निरीक्षक ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए संबंधित ट्रेन में बच्चियों की खोज प्रारंभ की।
गहन तलाश के उपरांत दोनों बच्चियां ट्रेन के एक सामान्य कोच में सुरक्षित अवस्था में मिलीं। इसके बाद दोनों कर्मचारियों ने बच्चियों को अपने संरक्षण में लेते हुए उन्हें सकुशल रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, कासगंज के सुपुर्द किया। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा आवश्यक सत्यापन एवं औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात दोनों बच्चियों को सुरक्षित रूप से उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
इस सराहनीय कार्य से कर्मचारियों की सतर्कता, त्वरित कार्यवाही एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय मिलता है। रेल प्रशासन ने दोनों कर्मचारियों की कर्तव्यपरायणता एवं समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राधिकरण की शह पर बेसमेंट करा सकते हैं बड़ी जनहानि आखिर प्राधिकरण की क्या मजबूरी है क्यों नहीं होती करवाई

Wed Jun 17 , 2026
सुपरवाइजर व जेई पर संरक्षण देने का आरोप दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : पूर्व बीसी ने अपने कार्यकाल में करोड़ों रुपए की राजस्व चोरी करवाते हुए शहर में बड़े-बड़े अवैध निर्माण के साथ ही अवैध कालोनियां बनवाई। दिखावे के लिए जिन कॉलोनी मालिको से साठगांठ नहीं हुई उन […]

You May Like

Breaking News

advertisement