हिन्दी निबन्ध प्रतियोगिता में मीरा मोहन प्रथम,सरिता और अरुणा द्वितीय स्थान पर रहीं

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में हिन्दी दिवस पर हिंदी निबंध प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को बड़े बाग रामलीला ग्राउंड के सामने द्वारिका पुरम कालोनी में हुआ। प्रतियोगिता प्रारंभ मधु वर्मा के हिंदी गीत से हुआ।हिंदी निबन्ध प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें मीरा मोहन को प्रथम, सरिता सक्सेना और अरुणा सिन्हा ने द्वितीय स्थान प्राप्त करके बाज़ी मारी। वहीं शहर के जाने-माने चिकित्सक एवं वरिष्ठ साहित्यकार डा. शरद अग्रवाल को उनके द्वारा लिखित “हिंदी कहावत कोष” पुस्तक के लिये हिंदी के अति विशिष्ट सम्मान से नवाज़ा गया।जिनको निबंध में विशेष पुरस्कार मिले उनमें कमल भाटिया,प्रकाश चंद्र सक्सेना,अरुणा सिन्हा,विजय कपूर,मंजू लता सक्सेना,शोभा सक्सेना,कल्पना,अखिलेश, के.बी.अग्रवाल,आशा शुक्ला मधु,सुषमा,अंजलि,शकुन दीप्ति और संध्या रहे। सभी को सम्मान स्वरूप हार, शाल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र कार्यक्रम के अध्यक्ष नवगीतकार रमेश गौतम,विशिष्ट अतिथि डा. विनोद पागरानी,क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने प्रदान किया। साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा को निर्मल वर्मा पुरस्कार मिलने पर उनका अभिनंदन किया गया। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा तथा सभी का आभार महासचिव प्रदीप माधवार ने व्यक्त किया। खासतौर से मौजूद लोगों में निर्भय सक्सेना, सत्येन्द्र सक्सेना, राजेश सक्सेना, सुनील शर्मा, राजकुमार सक्सेना, रीता सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना,इं. डी. डी. शर्मा, सत्या शर्मा, राजीव सक्सेना,ए. एस. अग्रवाल सुनीता अग्रवाल, सरला चौधरी, सुधीर महान,डॉ. प्रणव गौतम आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

"राष्ट्रार्पण सनातन संकल्प महोत्सव 2025" बरेली से उठेगा समाज को जोड़ने का सशक्त संदेश - राज किशोर

Mon Sep 15 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : आगामी 26 अक्टूबर को बरेली में होने जा रहे ऐतिहासिक आयोजन “राष्ट्रार्पण-सनातन संकल्प महोत्सव 2025” को लेकर स्वाभिमान युग द्वारा संचालित “राष्ट्रार्पण-स्वर्णिम, सशक्त व सनातन राष्ट्र को गति” अभियान के अंतर्गत व्यापक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अभियान के राष्ट्रीय संरक्षक […]

You May Like

advertisement