हिन्दी दिवस पर सम्मानित हुए प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

सेंट्रल डेस्क – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

वृन्दावन : गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी, वृन्दावन के ऑडीटोरियम में पं. हरप्रसाद पाठक साहित्य समिति, मथुरा के द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित 27 वें अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मान समारोह में नगर के प्रख्यात साहित्यकार, अध्यात्मविद् एवं पत्रकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को उनके द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की गई हिन्दी सेवा के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय,मेरठ के पूर्व उप-कुलपति व प्रख्यात साहित्यकार पद्मश्री डॉ. रवीन्द्र कुमार, पं. हरप्रसाद पाठक साहित्य समिति,मथुरा के संस्थापक-सचिव डॉ. दिनेश पाठक “शशि” एवं वृन्दावन शोध संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव द्विवेदी आदि ने संयुक्त रूप से श्रीराधा-कृष्ण का चित्रपट, पटुका- प्रसादी-माला व सत्साहित्य आदि भेंट करके दिया।
इस अवसर पर प्रख्यात साहित्यकार डॉ. सुधा गोयल,ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डॉ. उमेश चन्द्र शर्मा,गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी के निदेशक दिनेश खन्ना व समन्वयक चन्द्रप्रताप सिंह सिकरवार,प्रख्यात साहित्यकार व प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय,वात्सल्य ग्राम के प्रवक्ता डॉ. उमाशंकर राही,डॉ. ब्रज भूषण चतुर्वेदी, भागवताचार्य मोहिनी कृष्ण दासी, सुनील शर्मा, डॉ. राधाकांत शर्मा,वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अनीता चौधरी,श्रीमती अनुपमा पाठक,श्रीमती शशि पाठक,डॉ. नीतू गोस्वामी आदि के अलावा देश के विभिन्न प्रांतों के 50 से भी अधिक साहित्यकार व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।संचालन प्रमुख शिक्षाविद् व साहित्यकार जितेन्द्र विमल ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएमई चिकित्सकों व शोधार्थियों को अद्यतन ज्ञान अर्जित करने का अवसर : कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान

Tue Sep 16 , 2025
श्रीकृष्ण आयुष विवि में शालाक्य तंत्र विभाग की सीएमई में कर्णनाद, नकसीर और आंखों की जांच पर विशेषज्ञ व्याख्यान। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 15 सितंबर : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि शालाक्य तंत्र आयुर्वेद की वह महत्वपूर्ण विभाग है, जिसके अंतर्गत कान, […]

You May Like

advertisement