प्राकृतिक आपदा पीड़ित के 4 प्रकरणों में वारिसों को 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

कोण्डागांव, 18 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के 4 प्रकरणों में वारिसों को 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा कोण्डागांव तहसील के ग्राम कुकाड़गारकापाल निवासी धनमती नेताम की पानी मे डूबने से मृत्यु होने पर माता मंगलदई नेताम, पिता रामूराम नेताम को 4 लाख रूपए की, कोण्डागांव तहसील के ग्राम संबलपुर निवासी लियाना की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर माता गोंची पिता मेहत्तर को 4 लाख रूपए की, कोण्डागांव तहसील के ग्राम चिलपुटी निवासी रायबती की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पुत्र झिटकूराम, जेठूराम को 4 लाख रूपए की, कोण्डागांव तहसील के ग्राम मुलमुला निवासी बुधमन देवांगन की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी फूलमती देवांगन, पुत्र अशोक देवांगन, पुत्री रश्मि देवांगन और कविता देवांगन को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदार को दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोकपुर में लगाया गया स्वास्थ्य षिविर 91 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Thu Sep 18 , 2025
कांकेर – 18 सितम्बर 2025/ । ग्राम कोकपुर के रामायण मंच में गुरुवार को ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य लाभ के लिए स्वास्थ्य परीक्षण षिविर का आयोजन किया गया। इस षिविर में लगभग 90 से अधिक ग्रामीणों ने मलेरिया, टाईफाईड, ब्लड ग्रुप, षुगर, बी.पी. जैसे इत्यादि बीमरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया।  इसके […]

You May Like

Breaking News

advertisement