सीबीगंज गोविंदापुर में लगाया शुगर ब्लडप्रेशर व नेत्र शिविर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज गोविंदापुर ईदगाह के पास एक दिवसीय शुगर, ब्लडप्रेशर व नेत्र शिविर मरकज़ ऐड सेल के तत्वाधान में लगाया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर चला। शिविर का उद्घघाटन अल्हाज मोहसिन हसन खान व समाजसेवी इदरीस खान ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर अल्हाज मोहसिन हसन हसन ने कहा कि सभी लोगों को सामाजिक कार्यों में लोगों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। मानव सेवा ही बड़ी इंसानियत है। दरगाह की ओर से समाज से जुड़े कार्य आगे भी जारी रहेंगे। जिले के अन्य स्थानों पर भी स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में 187 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईया वितरित की गई। शिविर में 68 लोगों की मधुमेह की जांच की गई। 18 जरूरतमंदो के मोतियाबिंद ऑपरेशन निःशुल्क राजेंद्र नगर के कैलाश आई लेजर सेंटर में कराए जायेंगे। शिविर में डॉक्टर अक्षत बॉस,डॉक्टर संजीव कुमार,नेत्र परीक्षक जितेंद्र सिंह,नेत्र परीक्षक दीपक माथुर,दरगाह आला हजरत के नासिर कुरैशी,अलीम खान,चांद बाबू,अनिल बाबू ने अपनी सेवाएं दी। कैंप प्रभारी नासिर कुरैशी ने सभी को मुफ्त दवाईयां वितरित की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार दुर्घटना में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed Sep 24 , 2025
कार दुर्घटना में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम बिलरियागंज।थाना बिलरियागंज क्षेत्र के हाजियापट्टी गांव निवासी रामसमुझ राम (उम्र लगभग 60 वर्ष) की एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा बिलरियागंज-रौनापार रोड पर […]

You May Like

advertisement