कार दुर्घटना में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

कार दुर्घटना में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

बिलरियागंज।थाना बिलरियागंज क्षेत्र के हाजियापट्टी गांव निवासी रामसमुझ राम (उम्र लगभग 60 वर्ष) की एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा बिलरियागंज-रौनापार रोड पर स्थित अकबरपुर पेट्रोल पंप के पास 14 सिंतबर को हुआ था।
रामसमुझ साईकल से जा रहे थे तभी एक तेज़ रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सीएचसी बिलरियागंज ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
मृतक रामसमुझ भट्ठे पर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके पीछे उनकी पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी का भरा-पूरा परिवार है। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीएसटी सुधार एक ऐतिहासिक फैसला, प्रत्येक वर्ग को होगा फायदा : सुभाष सुधा

Wed Sep 24 , 2025
देश की आर्थिक ताकत को ओर मजबूत करने के साथ-साथ नई उम्मीदें जगाएगा जीएसटी सुधार। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 23 सितंबर : पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि जीएसटी सुधार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक फैसला है, इससे प्रत्येक वर्ग को फायदा होगा। यह कदम न सिर्फ […]

You May Like

Breaking News

advertisement