अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पीआरबी कर्मियों को किया गया सम्मानित

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पीआरबी कर्मियों को किया गया सम्मानित

रायबरेली जनपद में संचालित पीआरबी कर्मियों द्वारा इवेंट के निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए आत्महत्या का प्रयास कर रहे नागरिकों की जान बचाने का कार्य किया गया। जिसके क्रम में पुलिस महानिदेशक यूपी 112 लखनऊ नीरा रावत द्वारा दिनांक 10 सितंबर को “विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस” के अवसर पर सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करते हुए जान बचाने वाले जनपद रायबरेली के कुल 13 पीआरबी कर्मियों को उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। जिन्हें अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली संजीव सिन्हा के द्वारा पीआरबी कर्मियों को देकर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर इन सम्मानित पीआरबी कर्मियों में उपनिरीक्षक रामकुमार सरोज, उप निरीक्षक पवन पांडे, मुख्य आरक्षी प्रमोद सिंह, मुख्य आरक्षी मुनेश्वर दयाल, मुख्य आरक्षी रामनाथ, मुख्य आरक्षी सत्यपाल, महिला आरक्षी रेनू विश्वकर्मा, महिला आरक्षी पूजा सारस्वत, होमगार्ड गंगा सागर बाजपेई, होमगार्ड प्रदीप कुमार, होमगार्ड चालक ह्रदय नारायण मिश्रा, होमगार्ड चालक देवेंद्र कुमार ,होमगार्ड चालक अरुण यादव मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विशेष अभियान मिशन शक्ति फेस 5.0 के

Thu Sep 25 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विशेष अभियान मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत सार्वजनिक स्थल दुर्गा पूजा पंडाल एवं बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन आदि चौराहों पर पंपलेट वितरित कर महिला कल्याण विभाग द्वारा चल रही समस्त योजनाओं की जानकारी दें। जिसमें हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन […]

You May Like

advertisement