308 ग्रामों में विलेज एक्शन प्लान निर्माण अंतिम चरण में, अधिकारी लगातार कर रहे गांवों का दौरा

महासमुंद 27 सितम्बर 2025/ आदि कर्मयोगी अभियान के क्रियान्वयन को गति देने हेतु जिले में अधिकारी भी लगातार गांवों का दौरा कर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित कर रहे हैं। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने बागबाहरा विकासखंड के ग्राम रेताल पहुंचकर जायजा लिया। वहीं जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने पिथोरा विकासखंड के ग्राम परसापाली में जाकर दिशा-निर्देश प्रदान किए।

 ज्ञात हो कि अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण का दौर पूर्ण हो चुका है तथा अब ग्राम विकास हेतु विलेज एक्शन प्लान निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर को जिले के धरती आबा योजना अंतर्गत चयनित 308 ग्रामों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर इन एक्शन प्लानों का अनुमोदन किया जाएगा। इसके पश्चात इन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा ताकि केंद्र सरकार इन ग्रामों की आवश्यकताओं के अनुरूप विशेष योजनाएं बना सके।

पूर्व में योजनाएं उच्च स्तर पर तैयार होकर गांवों तक पहुंचती थीं, जिससे अंतिम छोर तक लाभ पूर्ण रूप से नहीं पहुंच पाता था। इसी व्यवस्था को बदलते हुए आदि कर्मयोगी अभियान की शुरुआत की गई है, जिसमें ग्राम स्तर के लोग स्वयं अपने गांव के विकास की योजना बनाते हैं और शासन-प्रशासन उसे क्रियान्वित करता है। इसी क्रम में 308 आदिवासी बहुल ग्रामों में ट्रांजैक्ट वॉक, चौपाल, बैठकें आदि के माध्यम से ग्रामवासियों की समस्याओं और समाधान पर चर्चा कर एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। इस कार्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिले के 6 मास्टर ट्रेनर और विकासखंड स्तर के 50 मास्टर ट्रेनरों की टीम लगातार सहयोग कर रही है।

आज विकासखंड पिथोरा के सभी सचिवों को मास्टर ट्रेनर निलेश खांडे ने पुनः प्रशिक्षण दिया। साथ ही सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय, जनपद सीईओ एवं अन्य अधिकारी भी अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सियाराम उत्सव कमेटी के बैनर तले, अमृतवेला प्रभात सोसायटी मुख्य सहयोगी संस्था की ओर से फिरोजपुर की धार्मिक संस्थाओं, मन्दिर कमेटी के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थाओं की ओर से भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य बरात 01 अक्टूबर को निकाली जाएगी:राजेश सचदेवा

Sun Sep 28 , 2025
सियाराम उत्सव कमेटी के बैनर तले, अमृतवेला प्रभात सोसायटी मुख्य सहयोगी संस्था की ओर से फिरोजपुर की धार्मिक संस्थाओं, मन्दिर कमेटी के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थाओं की ओर से भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य बरात 01 अक्टूबर को निकाली जाएगी:राजेश सचदेवा फिरोजपुर 27 सितंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= […]

You May Like

advertisement