उत्तराखंड देहरादून यूकास्ट में यौन उत्पीड़न पर जागरुकता कार्यक्रम

उत्तराखंड देहरादून
यूकास्ट में यौन उत्पीड़न पर जागरुकता कार्यक्रम,
सागर मलिक

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकास्ट) की पाश समिति के सदस्यों द्वारा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न पर आज एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य परिषद् में एक सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण बनाया जाना था।

कार्यक्रम के प्रारंभ में यूकास्ट पाश की अध्यक्ष डा0 मन्जु सुन्दरियाल ने समिति के कार्यों-अधिकारों एवं भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं पाश विशषज्ञ डा0 रीमा पंत ने बताया कि कार्यस्थल पर सैक्सुयल हैरेसमेंट रोकने के लिये हर कार्यालय में आन्तरिक समिति होनी चाहिए जो कि महिलाओं की सुरक्षा के लिये अत्यन्त आवश्यक है। उनके द्वारा विस्तार से समझाया गया कि यौन उत्पीड़न के अन्तर्गत कौन-कौन सी शिकायतें किस प्रकार और कहां की जा सकती है। उनके द्वारा बताया कि हम सभी को अपने अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है और पाशनीति का पालन करें। अनुचित व्यवहार की शिकायत अवश्य करें। झूठी शिकायत बिल्कुल न करें, सभी लोग POSH के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अवश्य प्रतिभाग करें।

यूकास्ट के महानिदेशक प्रो0 दुर्गेश पंत द्वारा पाॅश समिति के सदस्यों को इसी प्रकार से विभिन्न स्तर पर निरन्तर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु प्रेरित किया एवं परिषद में सुरक्षित परिसर बनाये जाने हेतु दिशा-निर्देंश प्रदान किये।

कार्यक्रम के अन्त में डा0 पीयुष जोशी वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी/पाश समिति के सदस्य द्वारा समस्त प्रतिभागियों को धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम में यूकास्ट के संयुक्त निदेशक डा0 डी0पी0 उनियाल, अमित पोखरियाल सहित 60 वैज्ञानिकों एवं तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादूनआदर्श ग्राम सारकोट के प्राइमरी स्कूल में डिजिटल क्लासरूम का वर्चुअल शुभारंभ किया, सीएम धामी

Sun Sep 28 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनआदर्श ग्राम सारकोट के प्राइमरी स्कूल में डिजिटल क्लासरूम का वर्चुअल शुभारंभ किया, सीएम धामीसागर मलिक एक्सिस बैंक समूह के साथ राज्य के 24 विद्यालयों के डिजिटलाइजेशन के लिए एमओयू देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड सी.एस.आर. डायलॉग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम […]

You May Like

advertisement