Uncategorized

फ्लैक्स बोर्ड लगाते समय करंट से तीन की मौत:अहमदाबाद में हुआ हादसा, संत कबीर नगर के थे युवक

फ्लैक्स बोर्ड लगाते समय करंट से तीन की मौत:अहमदाबाद में हुआ हादसा, संत कबीर नगर के थे युवक

अहमदाबाद में फ्लैक्स बोर्ड लगाते समय करंट लगने से संत कबीर नगर जिले के तीन युवकों की मौत हो गई। यह घटना अहमदाबाद के बोपल स्थित एक निजी कंपनी में हुई। पुलिस ने शवों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया फ्लैक्स बोर्ड लगाते समय करंट से तीन की मौत:मृतकों की पहचान मेंहदावल थाना क्षेत्र के गेंदुआ गांव निवासी महेश (25) पुत्र राजेश और बखिरा थाना क्षेत्र के राज गांव निवासी रवि (23) पुत्र गया के रूप में हुई है। ये तीनों युवक अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में फ्लैक्स बोर्ड लगाने का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक रोजाना की तरह फ्लैक्स बोर्ड लगाने गए थे। इसी दौरान वे बिजली के करंट की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल तीनों युवकों को पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी, जिसके बाद उनके घरों में मातम पसर गया। परिजन और रिश्तेदार अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel