फ्लैक्स बोर्ड लगाते समय करंट से तीन की मौत:अहमदाबाद में हुआ हादसा, संत कबीर नगर के थे युवक

फ्लैक्स बोर्ड लगाते समय करंट से तीन की मौत:अहमदाबाद में हुआ हादसा, संत कबीर नगर के थे युवक

अहमदाबाद में फ्लैक्स बोर्ड लगाते समय करंट लगने से संत कबीर नगर जिले के तीन युवकों की मौत हो गई। यह घटना अहमदाबाद के बोपल स्थित एक निजी कंपनी में हुई। पुलिस ने शवों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया फ्लैक्स बोर्ड लगाते समय करंट से तीन की मौत:मृतकों की पहचान मेंहदावल थाना क्षेत्र के गेंदुआ गांव निवासी महेश (25) पुत्र राजेश और बखिरा थाना क्षेत्र के राज गांव निवासी रवि (23) पुत्र गया के रूप में हुई है। ये तीनों युवक अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में फ्लैक्स बोर्ड लगाने का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक रोजाना की तरह फ्लैक्स बोर्ड लगाने गए थे। इसी दौरान वे बिजली के करंट की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल तीनों युवकों को पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी, जिसके बाद उनके घरों में मातम पसर गया। परिजन और रिश्तेदार अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब गोखले हॉल फिरोजपुर की ओर से परमिंदर सिंह पिंकी सबका एमएलए कांग्रेस ने अपने कर कमल से अशोक वाटिका नाइट का किया शुभारंभ

Mon Sep 29 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 29 सितंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब, गोखले हाल, बांसी गेट, फिरोजपुर शहर की तरफ से स.परमिदंर सिंह जी पिंकी,साबका कांग्रेस एम.एल.ए., फिरोज़पुर शहरी हल्का ने अशोक वाटिका नाइट का अपने कर कमलों से रिबन काट कर शुभारंभ किया। उनके साथ श्री रिंकू […]

You May Like

advertisement