गरिमापूर्ण व हर्षाल्लास के साथ मनाई जाएगी गांधी व शास्त्री की जयंती

गरिमापूर्ण व हर्षाल्लास के साथ मनाई जाएगी गांधी व शास्त्री की जयंती
बदायूँ : 29 सितम्बर। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं । जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि 02 अक्टूबर को 2025 को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपद में गरिमापूर्ण ढंग से व हर्षाल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रातः 6ः30 बजे से गांधी मैदान से प्रभात फेरी निकल जाएगी तथा प्रातः 9ः00 बजे सभी राजकीय भवनों पर ध्वज फहराया जाएगा। जिला अस्पताल, कारागार, कुष्ठ आश्रम में फलों का वितरण भी कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रातः 6ः30 बजे से प्रभात फेरी निकल जाएगी, जो गांधी मैदान से जोगीपुरा, गोपी चौक पुराना बाजार होते हुए वापस गांधी मैदान पर ही समाप्त होगी। प्रातः 7ः30 बजे से गांधी ग्राउंड में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। प्रातः 7ः45 बजे शास्त्री चौक पर स्थापित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। प्रातः 7ः00 बजे से स्टेडियम में महिला व पुरुष ओपन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रातः 7ः00 बजे से मलिन बस्तियों में सफाई का कार्यक्रम होगा।
उन्होंने बताया कि प्रातः 9ः00 बजे सभी राजकीय भवनों पर ध्वज फहराया जाएगा। प्रातः 10ः00 बजे से समस्त माध्यमिक विद्यालयों में गांधी जी के जीवन दर्शन पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रातः 11ः00 से एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज में वर्तमान परिदृश्य में गांधी दर्शन की प्रासंगिकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रातः 9ः30 बजे से नगर पालिका परिषद बदायूं में प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रातः 9ः30 बजे जिला कारागार, प्रातः 10ः00 बजे जिला पुरुष अस्पताल, प्रातः 10ः30 बजे जिला महिला चिकित्सालय, प्रातः 11ः00 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज, प्रातः 11ः30 बजे कुष्ठ आश्रम कछला, प्रातः 11ः45 बजे सूर्यकुंड स्थित गुरुकुल में फल वितरण किए जाएंगे। इसके अलावा प्रातः 10ः30 बजे गांधी नेत्र चिकित्सालय में मार्ल्यापण व सभा का आयोजन होगा।

प्रातः 11ः00 बजे जिला पुरुष चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 7ः00 से मोहल्ला मीरा सराय, नेकपुर, लोची नगला, कबूलपुरा गौटिया, महाराजगंज, मीरा जी की चौकी, कटरा ब्राह्मपुर शर्की में सघन टीकाकरण भी किया जाएगा। इसके अलावा सांय 4ः00 बजे से नगर पालिका परिषद बदायूं में महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सार्वजनिक सभा का आयोजन होगा।

08 अक्टूबर को होगी जिला पंचायत की बैठक
बदायूँ : 29 सितम्बर। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं ।अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पंचायत की बैठक 08 अक्टूबर 2025 को पूर्वाहन 11ः25 बजे जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में आहूत की जाएगी। उन्होंने सदस्यों से निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर बैठक में स्वयं प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत की बैठक में किसी भी निर्वाचित सदस्य एवं पदेन सदस्य का प्रतिनिधि किसी भी दशा में भाग लेने के लिए मान्य नहीं होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दशहरा पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेट नामित

Wed Oct 1 , 2025
दशहरा पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेट नामितबदायूँ : 29 सितम्बर। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 02 अक्टूबर को विजयदशमी (दशहरा) का त्योहार मनाया जायेगा तथा गाँधी ग्राउण्ड पर रावण दहन का आयोजन किया […]

You May Like

Breaking News

advertisement