जग ज्योति दरबार में चल रहे चार दिवसीय सालाना मेले का हुआ समापन

जग ज्योति दरबार में चल रहे चार दिवसीय सालाना मेले का हुआ समापन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जग ज्योति दरबार में विशाल भंडारे के साथ हुआ चैत्र पूर्णिमा का सालाना मेले का समापन।

कुरुक्षेत्र, 13 अप्रैल : रविवार को जग ज्योति दरबार में पिछले चार दिनों से चल रहे भव्य चैत्र पूर्णिमा का सालाना मेले का समापन हो गया। उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से समाज सेवा एवं जनकल्याण की भावना से देश के महान साधु संतों के सान्निध्य में जग ज्योति दरबार में चैत्र पूर्णिमा का सालाना मेला आयोजित किया जाता है। चार दिन तक चले विशाल मेले के समापन पर भी संत महापुरुषों एवं महंत राजेंद्र पुरी ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की एवं समाज कल्याण को समर्पित चादर की रस्म अदा की। इस मौके पर दरबार में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मेले के समापन अवसर पर संतों के साथ सत्संग करते हुए महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि क्षमा आत्मा की शुद्धि और प्रेम का सर्वोच्च रूप है। क्षमा केवल शब्द नहीं है, यह एक अनुभव है जो आत्मा की गहराई से निकलता है। उन्होंने कहा कि क्षमा का अभ्यास करना कठिन हो सकता है लेकिन यही हमारी आध्यात्मिक परिपक्वता की पहचान है। श्री भगवद गीता में भी कहा गया है कि क्षमा धर्म का आभूषण है। क्षमा किसी एक धर्म या संस्कृति की नहीं, बल्कि मानवता की आत्मा है। इस से पूर्व शनिवार की पूरी रात भजन-कीर्तन, कव्वालियों और नाच गाकर परमात्मा का गुणगान किया गया। इस मौके पर स्वामी सुनील दास, साध्वी स्नेहा दास, स्वामी राजेश्वर नंद, स्वामी आनंद महाराज, स्वामी करुणानंद, जय भगवान शर्मा डीडी, अमरजीत छाबड़ा, रंजीत राठी, विजय राठी, भगत अजय राठी, शगुन शर्मा, विशाल, रामपाल, विपिन्न, गुलशन, योगध्यान लाड़वा, मनप्रीत मान, राजीव शर्मा, स्पर्श चौधरी, सुरेश, बिट्टू, रोशन शर्मा, नवीन शर्मा, जय भगवान चौसला, हरदीप सिंह, विजय कुमार सहित अनेक सेवक भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी एवं भारी संख्या में श्रद्धालु।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मां महाकाली मंदिर सिरसला मार्ग स्काईट कॉलेज कुरुक्षेत्र में हुई आठ मूर्तियों की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा

Sun Apr 13 , 2025
मां महाकाली मंदिर सिरसला मार्ग स्काईट कॉलेज कुरुक्षेत्र में हुई आठ मूर्तियों की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र 11 अप्रैल : सिलसला रोड़ स्काईट कॉलेज के नजदीक स्थित मां महाकाली मन्दिर में संस्थापक श्रद्धेय गुरु श्री सुनील नाथ जी महाराज के सानिध्य में विद्वान ब्राह्मणों के […]

You May Like

Breaking News

advertisement