मां महाकाली मंदिर सिरसला मार्ग स्काईट कॉलेज कुरुक्षेत्र में हुई आठ मूर्तियों की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा

मां महाकाली मंदिर सिरसला मार्ग स्काईट कॉलेज कुरुक्षेत्र में हुई आठ मूर्तियों की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र 11 अप्रैल : सिलसला रोड़ स्काईट कॉलेज के नजदीक स्थित मां महाकाली मन्दिर में संस्थापक श्रद्धेय गुरु श्री सुनील नाथ जी महाराज के सानिध्य में विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा मां महाकाली के साथ साथ आठ अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई कुरुक्षेत्र। मस्त फक्कड़ नाथ शिव शक्ति आश्रम ट्रस्ट कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र बंसल ने बताया कि 4 अप्रैल 2025 को जयपुर में बनवाईं गई विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां सुबह 6 बजे कुरुक्षेत्र पहूंची व 2 बजे नगर परिक्रमा करवाई गई। 5 अप्रैल से 10 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह वेदी पुजन, रुद्राभिषेक, मूर्ती वास, हवन् व भण्डारा जलता रहा। 11 अप्रैल को सभी मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा हुई, शाम को विशाल भंडारा व जागरण हुआ। इस अवसर पर विशेष तौर से ददरेवा धाम राजस्थान से महन्त बालयोगी कृष्ण नाथ जी व मारकंडा डेरा शिव मन्दिर झांसा से योगी बाबा पाल नाथ जी पहूंचे। जागरण में महामाई का गुणगान राजफुल कुचरानियां, प्रियंका मालरा, मनोज वशिष्ठ व वृन्दावन से पहूंचे योगी राज ने किया। प्रसिद्ध हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने भी अपने व्यस्त समय में से समय निकाल कर जागरण में अपनी हाजरी लगाई। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव सुमित पाठक, कोषाध्यक्ष उमा (शिव दुलारी), सुमित महैला, अश्विनी शर्मा, भक्त गौरव शर्मा, हठयोगी गोविंद नाथ, अभीषेक, राकेश बंसल, रमेश गोलन, उज्जवल, दीपांशु, अमित, सतपाल, निक्का, विपिन, तिलक राज, पूनम, पिंकी, काव्यांश, रोहिल, मुकेश, अमित, रवि, सुषमा, पिंकी, मलखान, प्रभा, अंशिका, सुमन, स्मृति, चेतना, रीता, पूनम, वेद प्रकाश, आदि उपस्थित रहे।
सुमित पाठक, सचिव मस्त फक्कड़ नाथ शिव शक्ति आश्रम ट्रस्ट कुरुक्षेत्र।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत विकास परिषद ने हनुमान जयंती एवं बैसाखी पर प्रसाद वितरित किया

Sun Apr 13 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : हनुमान जयंती एवं बैसाखी के शुभ अवसर पर धर्म नगरी कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्म सरोवर के तट पर स्थित श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर प्राचीन सिद्ध पीठ में भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा सुबह की पावन वेला के समय मंदिर में आरती पूजा एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement