शैलेंद्र अग्निहोत्री बने संस्कार भारती के जिला उपाध्यक्ष समाज सरोकारों और संस्कृति के संरक्षण के बीच सेतु का संकल्प: शैलेंद्र अग्निहोत्री

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

शैलेंद्र अग्निहोत्री बने संस्कार भारती के जिला उपाध्यक्ष समाज सरोकारों और संस्कृति के संरक्षण के बीच सेतु का संकल्प: शैलेंद्र अग्निहोत्री

संस्कार भारती कला के साथ-साथ वैचारिक चिंतन की भी संस्था : गिरीश चंद्र मिश्रा

रायबरेली।रायबरेली। वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख शैलेंद्र अग्निहोत्री को संस्कार भारती रायबरेली का जिला उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। शहर के प्रतिष्ठित होटल सूर्या में आयोजित बैठक में यह घोषणा करते हुए गिरीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि संस्कार भारती भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रही है और इस दिशा में शैलेंद्र अग्निहोत्री का अनुभव संगठन के लिए नई ऊर्जा साबित होगा। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि “संस्कार भारती के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक कला, संस्कृति और संस्कारों का संदेश पहुँचाना ही मेरा संकल्प है। भारतीय परंपरा और साहित्य हमारी पहचान हैं, इन्हें जीवंत बनाए रखना ही मेरा ध्येय होगा।”बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अग्निहोत्री के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके सामाजिक अनुभव और निष्ठा से संस्कार भारती के कार्यों को गति मिलेगी और रायबरेली में सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त होगी।अंत में शैलेंद्र अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ संगठन को समर्पित रहेंगे और साहित्य व संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र की प्राणशक्ति संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर विशेष- डांक्टर राजेश चौहान

Thu Oct 2 , 2025
पलवल, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का उद्भव सौ वर्ष पूर्व सनातन, हिंदुत्व और भारत के सौभाग्य के रूप में हुआ। 1925 के बाद से हर विजयदशमी एक नया अध्याय जोड़ती गई और संघ विश्व का महानतम संगठन बन गया। एक शताब्दी की यह यात्रा, संघर्ष, […]

You May Like

advertisement