श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में 3-4 सितंबर को षट्कर्म अभ्यास कार्यशाला

जल नेति, त्राटक क्रिया और कुंजल क्रिया का कराएंगे अभ्यास।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 29 अगस्त : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के योग विभाग की ओर से 3 और 4 सितंबर को षट्कर्म अभ्यास कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला सुबह 7 से 10 बजे तक विश्वविद्यालय के प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में होगी। दो दिवसीय कार्यशाला में अनुभवी वैद्य प्रतिभागियों को जल नेति, त्राटक क्रिया और कुंजल क्रिया का अभ्यास कराएंगे। इन योग क्रियाओं के माध्यम से शरीर की शुद्धि, मानसिक एकाग्रता और पाचन तंत्र की मजबूती को बढ़ावा मिलेगा।
योग विभाग की चेयरपर्सन प्रो. शीतल सिंगला ने कहा कि कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को योग की प्राचीन और प्रभावशाली क्रियाओं का अभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने प्रतिभागियों को सलाह दी है कि कार्यशाला से एक दिन पहले हल्का भोजन करें, सुबह खाली पेट आएं और तौलिया साथ लेकर पहुंचें।
प्रो. सिंगला ने कहा कि आज की भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवन शैली में योग की ऐसी प्राकृतिक क्रियाओं का अभ्यास बेहद जरूरी हो गया है। नियमित अभ्यास से न केवल रोगों से बचाव होता है, बल्कि जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर होती है। जल नेति से श्वसन तंत्र शुद्ध होता है, त्राटक क्रिया से स्मरण शक्ति और दृष्टि शक्ति में वृद्धि होती है तथा कुंजल क्रिया से पाचन संबंधी रोगों में लाभ मिलता है। षट्कर्म योग की प्राचीन विधियां शरीर और मन दोनों की शुद्धि करती हैं। नियमित अभ्यास न केवल रोगों से बचाव करता है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान की ओर से केंद्रीय कारागार में बंदी भाइयों के लिए संस्थान द्वारा संचालित नशा उन्मूलन कार्यक्रम दिशा के अंतर्गत "एक युद्ध अपने विरुद्ध" वर्कशॉप का किया गया आयोजन

Sat Aug 30 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 29 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= “दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान” की ओर से स्थानीय केंद्रीय आदर्श कारागार शिमला में बन्दी भाइयों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्थान द्वारा संचालित नशा उन्मूलन कार्यक्रम बोध के अन्तर्गत एक युद्ध अपने विरुद्ध वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें “श्री आशुतोष […]

You May Like

Breaking News

advertisement