डी.एम.एफ. मद अंतर्गत संविदा भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू 06 अक्टूबर 2025 को

      कवर्धा 4 अक्टूबर 2025। जिला खनिज न्यास (डी.एम.एफ.) कबीरधाम अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया गया है। कलेक्टर सह अध्यक्ष डी.एम.एफ. कबीरधाम के अनुमोदन पश्चात् डी.एम.एफ. मद अंतर्गत रेडियोलॉजिस्ट, गायनेकोलॉजिस्ट, सर्जन तथा स्टॉफ नर्स के कुल 7 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त मूल दस्तावेजों सहित 06 अक्टूबर 2025 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कबीरधाम में आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं। रेडियोलॉजिस्ट, गायनेकोलॉजिस्ट तथा सर्जन के प्रत्येक पद के लिए एक लाख पचास हजार रुपये मासिक मानदेय तथा स्टॉफ नर्स के चार पदों के लिए बारह हजार रुपये प्रतिमाह का पारिश्रमिक डी.एम.एफ. वेतनमान के अनुसार स्वीकृत किया गया है। पंजीयन का समय दोपहर 11:00 से 1:30 बजे तक, पात्र सूची का प्रकाशन दोपहर 3 बजे तक, दावा आपत्ति के लिए 2 बजे से 2.30 तक निर्धारित किया गया है। दावा-आपत्ति निराकरण की प्रक्रिया दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जवाहर नवोदय विद्यालय में पोषण माह 2025 पर विशेष कार्यक्रम, बच्चों में स्वास्थ्य और पोषण की जागरूकता बढ़ाई

Sat Oct 4 , 2025
कवर्धा, 4 अक्टूबर 2025 – पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, कबीरधाम में पोषण माह 2025 के अंतर्गत बच्चों में पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में “पोषण वाटिका”, “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” और “राष्ट्रीय पोषण मिशन: एक […]

You May Like

advertisement