उत्तराखंड: महिला मंगल दलों को स्वरोजगार के लिए आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार

उत्तराखंड: महिला मंगल दलों को स्वरोजगार के लिए आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार,
सागर मलिक

राज्य सरकार महिला मंगल दलों को स्वरोजगार के लिए आर्थिक मदद देगी। मंत्री रेखा आर्य ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश दिए हैं

उत्तराखंड के सात हजार से अधिक युवक और महिला मंगल दलों के लिए सरकार स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगी। युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को विभागीय उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

बैठक के बाद मंत्री आर्य ने बताया कि मंगल दलों की भूमिका का विस्तार करते हुए उन्हें रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव मांगे जाएंगे और स्वीकृत प्रस्तावों को सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को इस साल होने वाले खेल महाकुंभ की तैयारियां भी जल्द से जल्द पूरी करने को कहा। तैयारियों के संबंध में प्रगति रिपोर्ट बनाने को कहा है, ताकि आगे होने वाली समीक्षा बैठक में तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा सके।

चारधाम यात्रा में तैनात पीआरडी जवानों को मिलेंगी अतिरिक्त सुविधाएं

बैठक में चारधाम यात्रा में तैनात 2800 से अधिक पीआरडी जवानों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। मंत्री आर्या ने बताया कि समुद्र तल से अधिक ऊंचाई पर ड्यूटी करने वाले जवानों को जूते, जैकेट, रेनकोट और वॉटर प्रूफ टेंट जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए सभी जिलों के युवा कल्याण अधिकारियों से सुझाव मांगे गए हैं। बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरपवंत पन्नू गीदड़ भभकीयां देने वाला असली सिख नहीं:कमल कोछड़

Wed Apr 30 , 2025
गुरपवंत पन्नू गीदड़ भभकीयां देने वाला असली सिख नहीं:कमल कोछड़ (पंजाब)फिरोजपुर 30 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= गुरु गोबिंद सिंह शत्रु नाशक सेना के राष्ट्रीय संयोजक कमल कोछड़ ने कहा कि खालिस्तान समर्थक गुरपवनत सिंह पन्नू असली सिख नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पन्नू का काम देश में […]

You May Like

Breaking News

advertisement