इंडस्ट्रियल गैस को मेडिकल ऑक्सीजन बताकर बेचे जा रहे 31 सिलिंडर जब्त, आरोपी दुकानदार फरार

इंडस्ट्रियल गैस को मेडिकल ऑक्सीजन बताकर बेचे जा रहे 31 सिलिंडर जब्त, आरोपी दुकानदार फरार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : टीपी नगर में औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गैस सर्विस पर छापा मारा। टीम ने मौके से 31 ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद किए, जिन्हें बिना लाइसेंस के मेडिकल ऑक्सीजन बताकर बेचा जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, ठिरिया निजावत खां वार्ड-1 निवासी शफीक उर्फ बबलू पुत्र मोहम्मद हनीफ की टीपी नगर ए-ब्लॉक में “अमृत गैस सर्विस” नाम से दुकान है। औषधि निरीक्षक अनामिका अंकर जैन को सूचना मिली थी कि यहां बिना औषधि विक्रय लाइसेंस के मेडिकल ऑक्सीजन की अवैध बिक्री हो रही है।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर जब औषधि निरीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचीं, तो दुकान पर इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन के सिलिंडर मिले जिन्हें मेडिकल ऑक्सीजन बताकर बेचा जा रहा था। छापेमारी के दौरान बबलू मौके से गायब मिला। टीम ने बताया कि बबलू अपनी दुकान में सीबीगंज के जोहरपुर की फर्म M/S Amrat Gases के नाम से जारी लाइसेंस का गलत इस्तेमाल कर रहा था।
औषधि निरीक्षक ने बताया कि इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन को मेडिकल ऑक्सीजन बताकर बेचना बेहद खतरनाक है, क्योंकि इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन में अशुद्धियां होती हैं जो मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। औषधि विभाग ने 31 सिलिंडर कब्जे में लेकर थाना बिथरी चैनपुर पुलिस को रिपोर्ट सौंपी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों पर की बड़ी कार्यवाही

Tue Oct 7 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बरेली में आज बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणो को सील किया गया जिसके अंतर्गत मौलाना तौकीर रजा के करीबी वाजिद बेग के बारातघर को आज बीडीए द्वारा सील किया गया। तथा बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा फ़रीदापुर चौधरी में बने वाजिद बेग पुत्र हुसैन […]

You May Like

advertisement