मंत्री राजेश नागर ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी देकर किया रवाना

कुरुक्षेत्र, (अमित) 29 जनवरी : हरियाणा के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेश नागर ने वीरवार को एमडीडी ऑफ इंडिया द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष तेजिंदर सिंह गोल्डी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, जिला परिषद के सीईओ शंभू राठी, नगराधीश आशीष कुमार, डीएसपी सुनील कुमार, रणधीर सिंह, रोहतास सहित जिले के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजेश नागर ने बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के तहत हस्ताक्षर (साइन) किए और समाज से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने का आह्वान किया।
मंत्री राजेश नागर ने इस जनजागरूकता अभियान में विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, महाविद्यालयों के विद्यार्थी, प्रशासनिक अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि, आईटीआई के छात्र, सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा कुरुक्षेत्र जिले के लगभग सभी प्रमुख व महत्वपूर्ण नागरिकों ने बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया। एमडीडी ऑफ इंडिया के जिला सह सयोजक रामलाल सिरसल ने कहा कि निरंतर जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बाल विवाह उन्मूलन हेतु प्रभावी कार्य किया जा रहा है, जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, शैक्षणिक संस्थानों एवं समाज के सभी वर्गों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चिकित्सा कौशल में बड़ी भूमिका निभाएगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय

Thu Jan 29 , 2026
इरा द्वारा आयोजित प्रज्ञा परिसंवाद में मेडिकल साइंस, आयुर्वेद,योग, प्राकृतिक चिकत्सा, होमियोपैथिक के दिग्गजों ने की भागीदारी। पलवल, (प्रमोद कौशिक) 29 जनवरी : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को प्रज्ञा परिसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सा जगत की हस्तियों ने समग्र स्वास्थ्य एवं सतत कौशल विकास पर मंथन […]

You May Like

advertisement