हरियाणा की संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाया मीडिया चौपाल नेः नायब सिंह सैनी

हरियाणवी संस्कृति के संरक्षण में मीडिया चौपाल ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
केयू मीडिया चौपाल की मुख्यमंत्री ने की सराहना।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 2 दिसम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के कुशल मार्गदर्शन में ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर हरियाणा पैवेलियन में स्थापित मीडिया चौपाल की हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जमकर सराहना की। मंगलवार को ब्रह्म सरोवर पर पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मीडिया चौपाल स्थापित करने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल ने हरियाणवी संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, कुरुक्षेत्र जिला परिषद के वाईस चेयरमैन धर्मपाल चौधरी, सीएम के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी उपस्थित थे।
हरियाणा पैवेलियन में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से यह मीडिया चौपाल लगाई गई थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चौपाल के अनूठे स्वरूप और इसके उद्देश्यों में गहरी दिलचस्पी दिखाई।
उन्होंने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि आधुनिक संचार माध्यमों का उपयोग करके अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने मीडिया चौपाल के माध्यम से एक सराहनीय कार्य किया है, जो नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध हरियाणवी विरासत से जोड़ने का काम कर रहा है। मीडिया चौपाल में संस्थान के विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों द्वारा हरियाणवी लोक कला, नृत्य और पारंपरिक संचार माध्यमों को प्रदर्शित किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
मीडिया संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की सोच के तहत हरियाणा पैवेलियन में मीडिया चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में संस्थान के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने बेहतरीन कार्य करते हुए हरियाणा की संस्कृति को जन-जन तक पंहुचाने का काम किया है। खासतौर पर छात्रों को अपनी कला व कौशल को दिखाने का मौका मिला है। यह वह मंच है जहां छात्र कार्यशाला के रूप में अपनी कला में निखार लाने का काम कर रहे है। वहीं उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एम्स रायबरेली ईएनटी विभाग में राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित

Wed Dec 3 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत एम्स रायबरेली ईएनटी विभाग में राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित एम्स रायबरेली के कान, नाक और गला विभाग ने 29 नवंबर को राष्ट्रीय न्यूरो-ओटोलॉजी कार्यशाला का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य वेस्टिबुलर रोगों, चक्कर के निदान और उपचार में नैदानिक दक्षता बढ़ाना था। इस विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूरे […]

You May Like

advertisement