सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की ओर से 21 जरूरतमंद महिलाओं को जनवरी महीने का राशन किया गया वितरण

वरिष्ठ समाज सेवक श्री जे एस सोढ़ी एडवोकेट मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे।

पंजाब (फिरोजपुर)
10 जनवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा श्री जगदीश बजाज एवं अनिल कालिया की अध्यक्षता में 21 जरूरतमंद व्यक्तियों/महिलाओं को जनवरी महीने का राशन वितरण किया गया।
श्री जे एस सोढ़ी एडवोकेट मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। उन्होंने बताया कि “चिड़ि चोंच भर ले गई नदी न घाटीयो नीर दान दिए कुछ ना घटे कह गए भगत कबीर”। इसलिए यथाशक्ति अनुसार दान करना चाहिए। और यह वेलफेयर सोसाइटी सराहनीय कार्य कर रही है। इनकी कार्य शैली को देखते हुए मैं इस वेलफेयर सोसाइटी की सराहना करता हूं। लेकिन मेरा मानना है कि राशन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को ही मिलना चाहिए। सरकार को भी वोट बैंक की राजनीति छोड़कर जनरल कैटेगरी के गरीब लोगों के लिए आगे आना चाहिए। और यह सोसाइटी इन जरूरतमंद व्यक्तियों की जरूरत को पूरा कर रही हैं।

   भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर प्रियागण में पंडित लेखराज त्रिपाठी पुजारी एवं,सोसाइटी के सदस्यों की ओर से विश्व कल्याण एवं सरबत के भले के लिए कामना की गई।

      इस मौके पर जगदीश बजाज,जगदीश कक्कड़ एडवोकेट, बृजभूषण धवन, केवल कृष्ण, कृष्ण कुमार,कुलदीप शर्मा, प्रवेश सीडाना,अनिल कालिया ने भी राशन वितरण करने में अपनी सेवा निभाई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ एक पौधा पुरानी पेंशन बहाली के नाम एक पौधा देश के प्रधानमंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिससे कि पर्यावरण स्वच्छ रहे सुंदर रहे ऑक्सीजन मिलता रहे

Sun Jan 11 , 2026
आजमगढ़ एक पौधा पुरानी पेंशन बहाली के नाम एक पौधा देश के प्रधानमंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिससे कि पर्यावरण स्वच्छ रहे सुंदर रहे ऑक्सीजन मिलता रहेग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि सफाई कर्मचारियों द्वारा दिन रविवार को पौधा लगाया जाता है पधारोपण के […]

You May Like

advertisement