हरियाणा पुलिस द्वारा लगाई गई नए कानूनों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र

बीपीआरडी के पुलिस महानिरीक्षक पहुंचे प्रदर्शनी देखने।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 6 अक्टूबर : हरियाणा पुलिस द्वारा केडीबी मेला ग्राउंड में लगाई गई नए कानूनों की प्रदर्शनी आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कुरुक्षेत्र के केडीबी मेला ग्राउंड में चल रही तीन नए कानूनों को लेकर प्रदर्शनी को देखने के लिए हर रोज हजारों नागरिक और स्कूली विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनी में सबसे ज्यादा रुचि बच्चे और विद्यार्थी दिखा रहे हैं।
जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 3 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कुरुक्षेत्र के केडीबी मेला ग्राउंड में तीन नए कानूनों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। उसके बाद इस पर प्रदर्शनी को आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। इस प्रदर्शनी में प्रतिदिन सुबह 11 बजे, दोपहर 2 बजे और सायं 4 बजे शौ दिखाए जाते हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से आम नागरिकों और विद्यार्थियों को पुलिस कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से दिखाया और समझाया जाता है। इस प्रदर्शनी में विशेष रूप से विद्यार्थी रुचि ले रहे हैं और प्रदर्शनी में मौजूद पुलिस कर्मचारियों से हर बात बारिकी से समझ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम सबके लिए खुशी की बात है की नई पीढ़ी इन कानूनों के बारे में जानने की जिज्ञासा रखती है। प्रदर्शनी मे किसी घटना के घटने से लेकर पुलिस कारवाई और दोषी को सजा सुनाने तक की पूरी प्रक्रिया को दिखाया गया है। प्रदर्शनी मे पुलिस कण्ट्रोल रूम, मौका घटना स्थल, थाना की कारवाई, एफएसएल और नायालय द्वारा की जाने वाली कारवाई को मंचन के माध्यम से दर्शाया गया है।
सोमवार को पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, सरकारी वकीलों और विधार्थियों ने देखी प्रदर्शनी।
बीपीआरडी महानिरीक्षक ने प्रदर्शनी की सराहना की।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रदर्शनी को देखने के लिए दूसरे जिलों से भी हजारों की संख्या में आम नागरिक पहुंच रहे हैं। प्रदेशभर के स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय से विद्यार्थी और युवा प्रदर्शनी को देखने पहुंच रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 6 अक्टूबर को बीपीआरडी के पुलिस महानिरीक्षक सुनील गुप्ता, डीआईजी कुलवन्त सिंह , पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बीपीआरडी महानिरीक्षक ने प्रदर्शनी की सराहना की। इसके साथ साथ जिला न्यायवादी मेनपाल के नेतृत्व में जिला के करीब 17 न्यायवादी मौजूद रहे और प्रदर्शनी को देखा। इसके अलावा विभिन्न जिलों के पुलिस के अनुसंधान अधिकारियों ने प्रदर्शनी देखने पहुंचे। पुलिस कर्मचारियों के अलावा विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के बच्चों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में आने वाले सभी नागरिकों और विद्यार्थियों को निरीक्षक परमबीर सिंह स्टेप अनुसार कार्रवाई को समझाया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र के कलाकारों ने भटिण्डा में दिखाए अभिनय के जौहर, दर्शक हुए कायल

Tue Oct 7 , 2025
न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप की प्रस्तुतियों ने मोहा भटिण्डा वासियों का मन, हास्य और गंभीर विषयों पर मंचित किये नाटक। कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 6 अक्तूबर : भटिण्डा की एकमात्र नाट्य संस्था नाट्यम पंजाब द्वारा प्रत्येक वर्ष 15 दिवसीय नाट्य उत्सव का आयोजन भटिण्डा में किया जा रहा है। इसी कड़ी […]

You May Like

advertisement