कुरुक्षेत्र के कलाकारों ने भटिण्डा में दिखाए अभिनय के जौहर, दर्शक हुए कायल

न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप की प्रस्तुतियों ने मोहा भटिण्डा वासियों का मन, हास्य और गंभीर विषयों पर मंचित किये नाटक।

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 6 अक्तूबर : भटिण्डा की एकमात्र नाट्य संस्था नाट्यम पंजाब द्वारा प्रत्येक वर्ष 15 दिवसीय नाट्य उत्सव का आयोजन भटिण्डा में किया जा रहा है। इसी कड़ी में 26 सितम्बर से 10 अक्तूबर तक भटिण्डा के बलवंत गार्गी सभागार में 14वें नाट्यम नैशनल थियेटर फेस्टिवल का आयोजन किया गया। जिसमें कुरुक्षेत्र के न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के 16 सदस्यीय दल ने अलग- अलग नाटकों का मंचन कर भटिण्डा वासियों की वाहवाही बटौरी। हरियाणा कला परिषद के सौजन्य से भटिण्डा में मंचित नाटकों में विकास शर्मा के निर्देशन में नाटक उजबक राजा और पार्क का मंचन हुआ। अलकनंदन के लिखे नाटक उजबक राजा में कलाकारों ने अपने अभिनय से स्वदेशी अपनाओं का संदेश भटिण्डा वासियों को दिया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त भटिण्डा राजेश धिमान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के जज वरिंद्र अग्रवाल, सरदार गुरमीत सिंह धालीवाल, विजय राज जिंदल व रवि काम्बोज उपस्थित रहे। नाटक उजबक राजा ने दिखाया कि सियासतदान मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रभाव में आकर आम जनता के टैक्स का पैसा अपनी मूर्ख नीतियों पर खर्च करते हैं। राजा रेशमलाल जो विदेशी पहनावे से प्रभावित है, एक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के लिए विदेशी ठगों के बहकावे में आकर अपने राज्य का सारा खजाना लूटा देता है। और अंत में जब प्रतियोगिता होती है तो पता चलता है कि राजा रेशमलाल को विदेशी ठग नंगा करके चले गए हैं और जिस राजा के साथ प्रतियोगिता होनी है उसे भी ठग लूट कर चले गए हैं। इस प्रकार हसीं और व्यंग्यात्मक ढंग से प्रस्तुत नाटक ने सभी का दिल जीता। इसके अलावा मानव कौल के लिखे नाटक पार्क और अख्तर अली के नाटक द हिडन टरुथ का भी कलाकारों ने बखूबी मंचन किया। नाटक प्रस्तुत करने वाले कलाकारों में सूर्यांश चावला, हितेश, कनिका शर्मा, वेदिता, नव्या मेहता, रचना अरोड़ा, चंचल शर्मा, रित्विक अरोड़ा, गौरव दीपक जांगड़ा, सागर शर्मा, राजीव कुमार, विकास शर्मा, पार्थ शर्मा, आकाश, ध्रुवम, रोहित कुमार आदि शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन नए आपराधिक कानून समय की जरूरत : प्रो. सुशीला चौहान

Tue Oct 7 , 2025
तीन नए आपराधिक कानून समय की जरूरत : प्रो. सुशीला चौहान केयू विधि संस्थान में तीन नए आपराधिक कानूनों पर संगोष्ठी। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 6 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में विधि संस्थान के सेंटर फॉर रिसर्च ऑन क्रिमिनल लॉ एंड क्रिमिनोलॉजी […]

You May Like

advertisement