शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निरंतर रखना होगा स्वच्छता पर फोकस : नेहा सिंह

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

थानेसर शहर को बनाना है नीट एंड क्लीन, लोगों की भागीदारी बहुत जरूरी।

कुरुक्षेत्र, 28 जून ; उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अधिकारियों को निरंतर अपने प्रयास जारी रखने होंगे। इस शहर को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर स्वच्छता पर पूरा ध्यान देना होगा। इस शहर को स्वच्छ बनाने के लिए आम नागरिक के सहयोग की भी निहायत जरूरत होगी।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कुरुक्षेत्र जिले के सभी शहरों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए एसडीएम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि थानेसर शहर को नीट एंड क्लीन बनाने के प्रयास लगातार किए जा रहे है। अब यह स्वच्छता महा अभियान धीरे-धीरे जन आंदोलन का स्वरूप धारण कर चुका है। इसके लिए शहर के प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान जरूर देना होगा। सभी के सांझे प्रयासों से ही स्वच्छता महाअभियान को सफल और यादगार बनाया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से थानेसर को स्वच्छ बनाने के लिए सराहनीय प्रयास किए गए और पूरे शहर में स्वच्छता अभियान का असर देखने को मिला। इसके लिए नगर परिषद थानेसर के अधिकारी, कर्मचारी और पूरी टीम बधाई के पात्र है। इस टीम ने पूरी मेहनत और मुश्कत के साथ शहर के सभी डंपिंग स्थलों को समाप्त करने का काम किया।
उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को भविष्य में भी पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाना है। थानेसर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। इस स्वच्छता अभियान के तहत शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं और एनजीओ भी पूरा सहयोग कर रही है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि घरों व दुकानों के कचरे को किसी भी डंपिंग स्थल या सडक़ों के किनारे ना फेंके अपितु डोर टू डोर आने वाले टिप्परों में ही कचरे को डाले।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गिरिराज गोवर्धन की पूजा व परिक्रमा करने से होते हैं सभी मनोरथ सिद्ध : महामंडलेश्वर साध्वी सत्यप्रिया गिरि

Sun Jun 29 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 वृन्दावन : मथुरा रोड़ स्थित वात्सल्य ग्राम में चल रही सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में व्यास पीठ पर आसीन महामंडलेश्वर साध्वी सत्यप्रिया गिरि ने देश-विदेश से आए समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं को पांचवे दिवस की कथा के अंतर्गत माखन […]

You May Like

advertisement