वार्षिक महोत्सव को लेकर यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारम्भ

वार्षिक महोत्सव को लेकर यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारम्भ
जोरशोर से चल रहा है। गुरुकुल के 113वें वार्षिक महोत्सव की तैयारियाँ।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 06 अक्तूबर : गुरुकुल कुरुक्षेत्र स्थित आर्ष महाविद्यालय की भव्य यज्ञशाला में यजुर्वेद पारायण महायज्ञ आरम्भ हुआ। ब्रह्म वैदिक विद्वान् आचार्य सत्यप्रकाश जी द्वारा वैदिक मंत्रों के पवित्र ध्वनि के साथ महायज्ञ कराया गया जिसमें गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग मुख्य यजमान रहे। इस अवसर पर यज्ञवेदी पर व्यवस्थापक रामनिवास आर्य भी विद्यमान रहे और उन्होंने साकल्य सामग्री हवनकुण्ड में आहूत कर विश्व कल्याण की कामना से यज्ञ में सहभागिता की। इस महायज्ञ की पूर्णाहूति 16 अक्तूबर 2025 को होगी। रामनिवास आर्य ने बताया कि विगत वर्षों की भांति गुरुकुल के वार्षिक महोत्सव को लेकर यह यजुर्वेद पारायण महायज्ञ किया जा रहा है जिसमें यजुर्वेद के मंत्रों का वाचन होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योग दिव्य मंदिर, श्रीगंगानगर में स्वामी अमित देव के सान्निध्य में हवन व भंडारे का भव्य आयोजन

Tue Oct 7 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 श्रीगंगानगर,6 अक्टूबर: योग और अध्यात्म के संगम स्थल योग दिव्य मंदिर,श्रीगंगानगर में रविवार को हवन और भंडारे का भव्य आयोजन हुआ। यह पावन अवसर श्रद्धा, सेवा और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक बन गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान योग संस्थान,श्रीगंगानगर […]

You May Like

advertisement