टियर खेड़ा गांव में एक किशोरी की सर्प दंश में हुई मौत परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, गांव टियर खेड़ा में एक किशोरी की सर्प दंश से मौत हों गई।परिजन उसे जिला अस्पताल और कई तांत्रिकों के पास ले गये लेकिन जहर पूरे शरीर में फैलने के कारण उसने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव टियर खेड़ा निवासी छेदालाल कश्यप गांव के बाहर खेत में घर बनाकर रहते है।बुधवार सुबह को उनकी 15 वर्षीय बेटी जावित्री सो कर उठने के बाद किसी काम से अंदर कमरे गई।पिता छेदालाल कश्यप ने बताया सामान उठाते समय विषैले सर्प ने उसके दाहिने पैर के सबसे नीचे भाग में काट लिया।सर्प को देखकर उसने शोर मचाया।जिस पर जब तक परिजन पहुंचे सर्प किसी विल में घुस गया।हालत बिगड़ने पर काटने से थोड़ा ऊपर धागे से बंध बांधने के बाद परिजन उसे बरेली जिला अस्पताल ले गई। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है किसी तरह से बंध खुलने से विष पूरे शरीर में फैल गया।जिससे उसकी मौत हो गईं।हालांकि परिजन उसके बाद लोगों की सलाह पर कई तांत्रिक और बैगियों के पास ले गये।लेकिन नतीजा सिफर रहा।शाम को उसको नदी में वहा दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सहायता की उम्मीद लेकर आयी किडनी मरीज की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

Fri Jul 24 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अविनाश सिंह के समक्ष एक किडनी रोग से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर महिला कंचन सिंह पत्नी महेंद्र सिंह निवासी निकट लाल फाटक,बरेली ने उपचार हेतु आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। पीड़िता ने बताया कि वह लंबे समय से […]

You May Like

advertisement