मीरगंज पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिलों समेत पांच शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

मीरगंज पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिलों समेत पांच शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना मीरगंज पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें, एक फर्जी नंबर प्लेट (UP25BP 6860), चार मोबाइल फोन और 530 रुपये बरामद किए हैं।
थाना मीरगंज में जितेंद्र पुत्र रमेश निवासी मोहल्ला ललितपुरी द्वारा दिनांक 6 अक्टूबर को अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 7 अक्टूबर को समय करीब 3:25 बजे बिजली घर तिराहे के पास से पांच अभियुक्त राजीव पुत्र सुरेशचंद निवासी ग्राम बलूपुरा, मोहित पुत्र मोहनस्वरूप, अजय पुत्र जगदीश, अर्जुन पुत्र दुर्योधन सभी निवासी मोहल्ला ललितपुरी, थाना मीरगंज, बरेली तथा कार्तिक पुत्र बघ्वा नोनिया निवासी झारखंड हाल निवासी सुभाषनगर, बरेली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने दो से तीन दिन पूर्व ललितपुरी मोहल्ले से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी और पहचान छिपाने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। दूसरी मोटरसाइकिल उन्होंने लगभग 20-25 दिन पहले ग्राम कूप थाना मिलक, जिला रामपुर के मेले से चोरी की थी, जिसकी नंबर प्लेट बाद में तोड़कर फेंक दी थी। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की है। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी टीम में निरीक्षक पंकज कुमार, उपनिरीक्षक श्रीनिवास सिंह, हेका अनुज मलिक, कांस्टेबल अंकुर सिरौही, कांस्टेबल रजत मलिक, कांस्टेबल अमित कुमार तथा कांस्टेबल बंटी पचहरा थाना मीरगंज बरेली।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महर्षि बाल्मीकि जी ने सिखाया कि कर्म और आचरण से ही व्यक्ति की पहचान बनती- शिव चरन कश्यप

Wed Oct 8 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव दिवस पर समाजवादी पार्टी कार्यालय, सिविल लाइंस बरेली में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। तथा इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप […]

You May Like

advertisement