रंजिश के चलते सरेराह व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस,

उत्तराखंड देहरादून
रंजिश के चलते सरेराह व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस,
सागर मलिक

देहरादून: राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के मोहनपुर इलाके में रविवार देर रात एक व्यक्ति की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान डीके (उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष) के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक क्षेत्र में ही रहता था और देर रात घर के पास ही उसका शव संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और परिजनों व परिचितों से पूछताछ कर रही है।

एसओ प्रेमनगर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हज हाउस पिरान कलियर में लगाया स्वास्थ्य शिविर, मंहत इंद्रेश

Tue Nov 4 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनहज हाउस पिरान कलियर में लगाया स्वास्थ्य शिविर, मंहत इंद्रेशसागर मलिक कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 1581 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ मुख्य अतिथि सूफी राशिद, गद्दीनशीन पिरान कलियर ने किया शिविर का शुभारंभदेहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के […]

You May Like

advertisement