राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा का विमोचन किया, डॉ रावत

उत्तराखंड देहरादून
राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा का विमोचन किया, डॉ रावत,
सागर मलिक

11वीं कक्षा से स्वेच्छा से विषयों का चयन कर सकेंगे छात्र

देहरादून। नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों को समाहित कर एससीईआरटी द्वारा तैयार राज्य पाठ्यचार्य की रूपरेखा का सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विमोचन कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा के नियमों पर जन जागरूकता आधारित ऑडियो-वीडियो गीतमाला का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा यह पाठ्यचार्य विद्यालयों में कार्य संस्कृति और विद्यायली प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण बदलाव लाने में सक्षम होगी, साथ ही छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में भी सहायक सिद्ध होगी।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में विद्यालयी शिक्षा हेतु एनईपी-2020 के तहत तैयार किये गये राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एससीईआरटी द्वारा तैयार पाठ्यचर्या विद्यालयों की कार्य संस्कृति और प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण बदलाव लाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव हो पायेगा जब विभाग, शिक्षक, छात्र और समुदाय पूरे मनोयोग से इसे अंगीकार करेगा।

डॉ. रावत ने कहा कि नई पाठ्यचर्या बच्चों में भारतीयता की भावना को मजबूत करते हुए विद्यालयी शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा पर भी फोकस किया गया है। जिसके तहत छात्र-छात्राएं विभिन्न ट्रेड की पढ़ाई कर सकेंगे, साथ ही पिरूल-रिंगाल क्राफ्ट, मशरूम उत्पादन, फूलों की खेती, जैम-जैली खाद्य प्रसंस्करण जैसे स्थानीय शिल्प और कौशल आधारित विषय छात्रों को रोजगारपरक दिशा प्रदान करेंगे। कला, खेल, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कक्षा 11 से छात्रों को अपने रुचि अनुसार विषय चुनने की स्वतंत्रता भी दी गई है, जिससे वे भविष्य की आवश्यकताओं एवं अपनी अभिरुचियों के अनुसार अध्ययन कर सकेंगे।

पाठ्यचर्या के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कुल 240 दिवसकों का शैक्षणिक सत्र तय किया गया है। जिसमें 200 शिक्षण दिवस पठन-पाठन, 20 दिवस परीक्षा व मूल्यांकन तथा 10-10 दिवस बस्ता रहित व अन्य कार्यक्रमों के लिये नियत किये गये हैं। पाठ्यचर्या में प्रीपेटरी या प्राथमिक स्तर पर कक्षा 3 से 5 तक 6 विषयों का अध्ययन कराया जाएगा। मिडल या उच्चप्राथमिक स्तर पर छात्र 9 विषयों का अध्ययन करेंगे जबकि सेकेण्डरी स्टेज या माध्यमिक स्तर पर 10 विषयों का अध्ययन कराया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. रावत ने सड़क सुरक्षा के नियमों पर आधारित जन-जागरूकता ऑडियो-वीडियो गीतमाला का भी लोकार्पण किया। जिसमें सड़क सुरक्षा संदेशों को सरल, रोचक और प्रभावी तरीके से प्रदर्शित किया गया है। ताकि यातायात नियमों को छात्र-छात्राएं आसानी से समझ सके।

कार्यक्रम में निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल सती, निदेशक प्राथमिक शिक्षा अजय नौडियाल, उप निदेशक एससीईआरटी आकांक्षा राठौर, सहायक निदेशक के. एन बिजल्वाण, रविदर्शन तोपाल, सेवानिवृत्त अपर निदेशक एससीईआरटी प्रदीप रावत, सेवानिवृत्त प्राचार्य डायट देहरादून राकेश चन्द्र जुगरान, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादूनएएनएम के 180 पदों पर निकली भर्ती, स्वास्थ्य विभाग

Sat Nov 15 , 2025
सागर मलिक चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी मांगे आवेदन देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त 180 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग द्वारा चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजे गये अधियाचन के क्रम में बोर्ड ने उक्त […]

You May Like

Breaking News

advertisement