एच टी एम विद्या मंदिर में हुआ पूर्व छात्र मिलन समारोह

हिसार, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : स्तानीय मिल गेट में स्थित एच टी एम विद्या मंदिर में हुआ पूर्व छात्र मिलन समारोह फिर गवाह बना एच टी एम विद्या मंदिर अपने 70 वर्षों की उपलब्धियों को एक माला में पिरोने का अवसर था। पूर्व छात्र मिलन समारोह का, 1985, 1987 बैच के कुछ छात्रों ने बीड़ा उठाया,अधिक से अधिक छात्रों को दोबारा स्कूल में एकत्रित करने का और अपने गुरु जनों का सम्मान करने का। इस अवसर पर उपस्थित निर्मल गुप्ता, वीना सक्सेना, राजरानी, राधे श्याम शुक्ला, गुलाब सिंह, कैलाश आजाद पूर्व अध्यापकों का सम्मान पूर्व छात्रों द्वारा किया गया।
1956 में स्थापित हुए विद्या मंदिर के पूर्व छात्रों ने ऐसा समा बांधा कि मुख्य अतिथि डी सी एम प्रबंधक विवेक कौशल अपनी भावनाओं में बह गए और अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए भावुक हो गए। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्या पुष्पा धमीजा ने सभी पूर्व छात्रों का स्कूल प्रांगण में पहुंचने का धन्यवाद किया। इस आयोजन में शामिल होने के लिए स्कूल के पूर्व छात्र दुबई, गोवा, इंदौर, पूना, बैगलोर, पोटा साहिब, भोपाल, लखनऊ, पटियाला चंडीगढ़, करनाल, पानीपत, रोहतक, दिल्ली, गुड़गांव, हिसार व देश के विभिन्न शहरों से स्कूल प्रांगण में अपने गुरू जनों का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस अवसर पर लगभग 300 पूर्व छात्रों का मिलन हुआ।
इस अवसर पर 61 वर्षीय रेनू शर्मा के हरियाणवी नृत्य और आनन्द शर्मा की कविता मुस्कुराइए आप मिल में है को खूब सराहा गया। इस कार्यक्रम में हिसार शहर में लगभग 30000 पौधे लगा चुके स्कूल के पूर्व छात्र हरि सिंह को सम्मानित किया गया। इस आयोजन की मुख्य सूत्रधार शिखा नागर की भूरी भूरी प्रशंसा आए हुए सभी पूर्व छात्रों ने की। अपने प्रभावी मंच संचालन से अजय खट्टर और आनंद शर्मा ने कार्यक्रम में समा बांध दिया। आयोजन समिति में चंद्रशेखर, शिखा नागर, राजीव गुप्ता, मनीष जैन, राकेश सीकरी, अजय खट्टर, चंद्रकांत, आनन्द शर्मा, संजीव शर्मा, संजीव आजाद शामिल रहे।
स्कूल प्रांगण में सुबह 10 बजे से स्मृतियों का ऐसा ज्वार भाटा उठा जो शाम 6 बजे हिसार में आए तूफान के बाद ही थमा।
सेवानिवृत्त शिक्षक माँ सरस्वती का पूजन करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर क्षेत्र इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे एसवीएसयू के खिलाड़ी

Thu Oct 9 , 2025
पलवल, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कबड्डी खिलाड़ी नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा आयोजित की जा रही इस नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय […]

You May Like

Breaking News

advertisement