लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ हों संपन्न, भ्रष्ट अधिकारियों की सम्पत्ति हो जांच के दायरे में

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की कार्यकारिणी द्वारा अंबेडकर पार्क में, आयोजित किया गया। सम्मेलन का प्रारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके, संस्था के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष के०के० मिश्रा, मीनू गुप्ता एवं अनिल शर्मा ने किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के० के० मिश्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद दोनों ही भारत के विकास में बाधक हैं, जिसका देशवासियों को एकजुट होकर मुकाबला करना होगा। साथ ही अनैतिकतापूर्ण कार्यों के माध्यम से अधिक धन अर्जित करने वाले भ्रष्टाचारी लोगों की सतत् जांच होनी चाहिए तथा सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ समाज के निम्न वर्ग तक पहुंचाने के लिए बिचौलियों पर अंकुश लगाना चाहिए।
मीनू गुप्ता ने कहा कि बदलते समय के अनुसार भारतीय छात्रों को, निर्माण एवं अनुसंधान की दिशा में तकनीकी शिक्षा निःशुल्क प्रदान की जानी चाहिए जिससे भारत को और भी सशक्त बनाया जा सके।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि सरकारी नौकरियों में आवेदन शुल्क समाप्त किया जाना चाहिए जिससे गरीब से गरीब व्यक्ति को भी सेवा करने का अवसर प्राप्त हो सके।
प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाएंगे तथा निष्क्रिय पदाधिकारीयों को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
कार्यकर्ता सम्मेलन में आयोजक मंडल द्वारा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के आमंत्रित पदाधिकारियों का स्वागत फूलमाला पहनाकर किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर अनिल शर्मा, मीनू गुप्ता, तेज बहादुर गंगवार,मोहर सिंह, सुमित शर्मा, मनीष प्रताप सिंह, संजय सक्सेना,बृजेश यादव,प्रशान्त प्रधान, योगेश कश्यप,चतर सिंह ,मनोज कुमार, डी०पी० शर्मा, जितेंद्र कुमार,राजेश दिवाकर, गजेन्द्र सिंह,मोहनराम, योगेश कश्यप ,अब्दुल सुबहान कुरैशी, मोहम्मद अली, हाशिम अली, होराम सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता के०के० मिश्रा ने तथा संचालन राजकुमार गौतम एडवोकेट ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं को कला साधक सम्मान से नवाजेगी संस्कार भारती

Thu Jul 10 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : संस्कार भारती बरेली महानगर ब्रज प्रांत की एक बैठक स्थानीय रामानुज दयाल सरस्वती शिशु मंदिर में प्रांतीय निर्देशानुसार आगामी गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रांतीय मंत्री कुलदीप वर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य डी. प्रसाद उर्फ पप्पू वर्मा की उपस्थिति में […]

You May Like

Breaking News

advertisement