एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजनान्तर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं भ्रमण

उत्तर बस्तर कांकेर, 10 अक्टूबर 2025/ ’एक्सटेंशन रिफॉर्म्स ‘आत्मा’ योजनांतर्गत राज्य के अंदर एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण के लिए जनपद अध्यक्ष भानुप्रतापपुर सुनाराम तेता, कृषि सभापति राजकुमार दर्रो एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी लक्ष्मीकांत नाग द्वारा 100 कृषकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। इसके पश्चात कृषकों को ग्राम चिखलकसा के प्रगतिशील कृषक राजेंद्र राठी के फार्म हाउस का भ्रमण कराया गया, जिसमें उनके द्वारा की जा रही उद्यानिकी फसल जैसे आम, संतरा, नींबू, माल्टा, चकोतरा, बेर तथा सब्जी वर्गीय, लौकी, खीरा, टमाटर, भिंडी पेक हाउस एवं ड्रीप सिस्टम में की जा रही खेती का भ्रमण कराया गया एवं खेती संबंधित अनुभव को कृषकों से साझा किया गया। इस अवसर पर कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सहित प्रधानमंत्री फसल बीमा विकासखण्ड समन्वयक एवं कृषकगण सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्यांगजनों को मिला व्हील चेयर, श्रवण यंत्र एवं बैटरी चलित ट्राईसायकिल

Fri Oct 10 , 2025
उत्तर बस्तर कांकेर, 10 अक्टूबर 2025/ समाज कल्याण परिसर में विभाग द्वारा 06 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदाय किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत सरोना के संजय कुमार जो पैर से दिव्यांग है की मांग के अनुसार उन्हें ट्राईसायकिल प्रदाय की गई। इसी प्रकार ग्राम मुसुरपुट्टा के भंवरलाल निषाद को व्हील […]

You May Like

Breaking News

advertisement