महासमुंद जिले में ग्राम सभाओं का आयोजन, आदि कर्मयोगी अभियान पर पारित हुआ प्रस्ताव

महासमुंद, 21 अगस्त 2025/ महासमुंद जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आज ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार ने बताया कि ग्राम सभाओं में आदि कर्मयोगी अभियान के संबंध में भी प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अंतर्गत ग्राम स्तर पर आदि सेवा केंद्रों की स्थापना, अनुसूचित जनजातीय समुदायों के लिए शैक्षणिक, स्वास्थ्य, रोजगार एवं कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रमों के संचालन तथा आजीविका संवर्धन हेतु ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया गया।

 उल्लेखनीय है कि आदि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य

 विशेष रूप से अनुसूचित जनजातीय परिवारों के लिए प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत –ग्रामीण क्षेत्रों में आदि सेवा केंद्रों की स्थापना कर योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पहुंचाना, युवाओं और महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करना,आजीविका संवर्धन हेतु समूह आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देना एवं ग्राम स्तर पर सामाजिक भागीदारी और जागरूकता सुनिश्चित करना है। जिले में ऐसे 308 ग्राम है जहां आया अभियान चलाया जाएगा श्री नंदनवार ने बताया कि इस अभियान से अनुसूचित जनजातीय वर्ग की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने इस अभियान का स्वागत करते हुए इसमें सक्रिय सहभागिता देने तैयार हुए।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बलरामपुर में बनेगा प्रयास आवासीय विद्यालय

Thu Aug 21 , 2025
आदिम जाति मंत्री श्री रामविचार नेताम की  पहल पर 25 करोड़ रूपए मंजूर बलरामपुर, 21 अगस्त 2025/ बलरामपुर-रामानुजगंज जिला मुख्यालय में 25 करोड़ रूपए की लागत से प्रयास आवासीय विद्यालय बनेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम की पहल पर प्रयास आवासीय विद्यालय के […]

You May Like

Breaking News

advertisement