भगवानपुर ब्लॉक की 25 वीं ब्लॉक स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ अचीवर्स स्पोर्ट्स अकैडमी करौंदी भगवानपुर में हुआ

आज दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को भगवानपुर ब्लॉक की 25 वीं ब्लॉक स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ अचीवर्स स्पोर्ट्स अकैडमी करौंदी भगवानपुर में हुआ।


सागर मलिक
उद्घघाटन समारोह की मुख्य अतिथि भगवानपुर क्षेत्र की सम्मानित विधायक श्रीमती ममता राकेश ने कहा कि खेलो से न केवल बच्चों का शारीरिक विकास होता है वरन् साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही समृद्ध भारत की नींव रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में आज रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार एवं केंद्र सरकार खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए अनेक योजनाएं चला रही है।भगवानपुर ब्लॉक से ही लगभग 200 के आसपास खिलाड़ियों को प्रोत्साहन हेतु राज्य सरकार प्रतिमाह ₹1000 की धनराशि दे रही है।
ब्लॉक एथलेटिक्स रैली के संयोजक एवं बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम एवं अनुशासन से कोई भी बच्चा महान खिलाड़ी बन सकता है। संयोजक महोदय गर्ग ने दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट,भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान सूर्य कुमार यादव तथा प्रसिद्ध महिला मुक्केबाज निकहत जरीन का उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह इन खिलाड़ियों ने विषम आर्थिक एवं पारिवारिक परिस्थितियों के बावजूद भी लग्न,परिश्रम एवं अनुशासन के बल पर न केवल भारत में वरन् संपूर्ण विश्व में अपना नाम कमाया। संयोजक संजय गर्ग ने विशिष्ट अतिथि व अचीवर्स स्पोर्ट्स अकादमी के मालिक राजकुमार सिंधु जी का निरंतर शिक्षा विभाग को अपना मैदान तथा अन्य सुविधाएं देने के लिए आभार जताया।
ब्लॉक खेल समन्वयक धनंजय मलिक ने बताया कि इस दो दिवसीय ब्लॉक एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में सब जूनियर,जूनियर तथा सीनियर वर्ग की 100 से अधिक प्रतियोगिताएं संपादित कराई जाएंगी। इस ब्लॉक प्रतियोगिताओं में 30 विद्यालय के 550 से अधिक बाल एवं युवा खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
शुभारंभ अवसर पर अंडर 19 बालक वर्ग में
प्रथम स्थान-सुमित कुमार,आर एन आई इंटर कॉलेज,भगवानपुर
द्वितीय स्थान-विनय कुमार, गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज बुग्गा वाला
तृतीय स्थान-बिलाल अहमद,गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज बुग्गावाला
अंडर-19 बालिका वर्ग में
प्रथम स्थान-कु खुशी बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर
द्वितीय स्थान-कु जकिया राजकीय इंटर कॉलेज , सिकंदरपुर
तृतीय स्थान-कु रूपा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बुग्गा वाला
इस अवसर पर जिला कीड़ा समन्वयक गजेंद्र सिंह,व्यायाम शिक्षक अरुण मलिक,ओम सिंह विनीत सिंह,जतिन त्यागी, अमित सैनी,ओ पी सोनकर, मनीष सक्सेना, विपुल कुमार प्रदीप कुमार,भीम सिंह,सुधीर सैनी,संजय पाल,नेत्रपाल,विजय त्यागी,रजत बहुखंडी,पुष्पराज सिंह चौहान, रजनीश,सैयद त्यागी, महिला व्यायाम शिक्षक श्री मती रीना देवी, श्रीमती संगीता श्रीमती उजमा श्रीमती कल्पना सैनी,श्रीमती शालिनी मनी,श्रीमती सुप्रिया गोड़,श्रीमती ललिता,श्रीमती अनुदीप,श्रीमती पारुल,श्रीमती अर्चना पाल, श्रीमती संगीता गुप्ता,श्रीमती निधि, कु तनु,कु शहरिन, कु हिमांशी,कु पायल आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने किया 840 स्कूलों में वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का शुभारंभ

Sun Oct 12 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनसीएम धामी ने किया 840 स्कूलों में वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का शुभारंभ,सागर मलिक देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा (देहरादून) में समग्र शिक्षा द्वारा विद्यालयी शिक्षा में आई.सी.टी. योजना के अंतर्गत 840 राजकीय विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में […]

You May Like

Breaking News

advertisement