उत्तराखंड: प्रदेश के सभी नगर निकायों में लागू होगा ई ऑफिस, तेज़ी से होगे निकायों में कार्य

उत्तराखंड: प्रदेश के सभी नगर निकायों में लागू होगा ई ऑफिस, तेज़ी से होगे निकायों में कार्य,
सागर मलिक

प्रदेश के सभी नगर निकायों में ई-ऑफिस लागू होगा। सचिव शहरी विकास ने बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए।

उत्तराखंड के सभी नगर निकायों में अब काम फटाफट होंगे। जल्द ही निकायों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने जा रही है। सचिव शहरी विकास नितेश झा ने शुक्रवार को बैठक कर यह निर्देश दिए।राज्य में 107 नगर निकाय हैं। इनमें से एक-दो को छोड़ दें तो सभी जगहों पर आज भी पुरानी फाइल व्यवस्था के तहत काम हो रहा है।

कागजों की भरमार है। काम की रफ्तार भी काफी धीमी है। लिहाजा, यहां नई तकनीक लाने की कवायद शुरू हो गई है। सचिव शहरी विकास नितेश झा ने कहा कि सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जाए।

ई-ऑफिस से सभी फाइलें कंप्यूटर के माध्यम से तेजी से आगे बढ़ेंगी। देहरादून नगर निगम में कई बार फाइलें चोरी होने या डैमेज होने के मामले सामने आ चुके हैं, जिन पर ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने के बाद लगाम लग जाएगी। सभी कर्मचारियों को ई-ऑफिस का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

खर्च का हिसाब भी ऑनलाइन

नगर निकायों में होने वाली कमाई और खर्च का हिसाब भी ऑनलाइन करने की कवायद शुरू हो चुकी है। कई नगर निकायों में ये पता ही नहीं चलता कि माहवार उनका राजस्व कितना है। कहां से कितना आ रहा है, कितना जा रहा है। मकसद ये है कि निकायों में व्यवस्थाएं कुछ मजबूत हों।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: ग्रीन सेस से नहीं बच पाएंगे उत्तराखंड आने वाले वाहन, सभी सीमाओं पर अंदर तक लगाए गए हैं ANPR कैमरे

Sun Jun 8 , 2025
उत्तराखंड: ग्रीन सेस से नहीं बच पाएंगे उत्तराखंड आने वाले वाहन, सभी सीमाओं पर अंदर तक लगाए गए हैं ANPR कैमरे,सागर मलिक उत्तराखंड आने वाले वाहन अब ग्रीन सेस से नहीं बच पाएंगे। सभी सीमाओं पर अंदर तक एएनपीआर कैमरे लगाए गए हैं। एक कैमरे की नजर से बचेगा तो […]

You May Like

advertisement