लगातार पांचवें दिन अमृतवेला सोसाइटी ने निकाली प्रभातफेरी

कलयुग के प्रभाव से केवल सिमरन रूपी लाठी ही बचा सकती है: सचिन नारंग

फिरोजपुर 12 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा पावन कार्तिक मास के लगातार पांचवें दिन भी प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जिसका माध्यम कुलदीप सिंह बने। कुलदीप सिंह ने बड़ी श्रद्धा और भाव से अपने घर अमृतवेला प्रभात सोसाइटी का सत्संग/भजन कीर्तन करवाया और भव्य प्रभातफेरी निकाली। श्री राम और हनुमान जी के भजन गाते, शंखनाद करते, जयकारे लगाते हुए प्रभातफेरी निकाली गई। सभी नगर निवासियों ने बहुत ही उत्साह और गर्मजोशी के साथ प्रभातफेरी का स्वागत किया। सचिन नारंग, राजेश वासुदेवा, साजन वर्मा और मनमोहन स्याल ने सुन्दर भजनों/भेटों का गायन किया। संस्था के संस्थापक सचिन नारंग ने कहा कि हमारे मन में ईर्ष्या, द्वेष, क्रोध, चुगली बढ़ती जा रही है। ऐसा कलयुग के प्रभाव से हो रहा है। कलयुग के प्रभाव से केवल सिमरन रूपी लाठी ही बचा सकती है। सिमरन की शक्ति के बारे में बताते हुए सचिन नारंग ने कहा कि सिमरन की शक्ति आध्यात्मिक ध्यान, मन को शांत करने और अहंकार को नष्ट करने में निहित है। यह आत्मिक शक्ति जगाकर परमात्मा से मिलन का मार्ग प्रशस्त करती है। इस अवसर पर परमजीत कौर, रमनदीप सिंह, अंकुश सिंह, ग़ुरसीरत कौर, राम पाल जोशी, संजीव हांडा, प्रवेश कुमार, गुलशन चावला, मनोज गक्खड़, राम स्वरूप, दीपक जोशी, अजय ग्रोवर, सुनीता कटारिया, राधिका पूजा हांडा, गीता बबूता, संगीता चावला व अधिक संख्या में बच्चों व बुजुर्गों ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिंदी अकादमी दिल्ली सरकार के सौजन्य से आयोजित कवि सम्मेलन में सुल्तानपुर के विकास मिश्र ने दी काव्य प्रस्तुति

Sun Oct 12 , 2025
हिंदी अकादमी दिल्ली सरकार के सौजन्य से आयोजित कवि सम्मेलन में सुल्तानपुर के विकास मिश्र ने दी काव्य प्रस्तुति दिल्ली, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में हिंदी अकादमी दिल्ली सरकार और हिंदी साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन संपन्न […]

You May Like

advertisement