शिविर में सेवा और अनुशासन का पाठ सीखेंगे विद्यार्थी

शिविर में सेवा और अनुशासन का पाठ सीखेंगे विद्यार्थी।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के वार्षिक शिविर का शुभारंभ।

पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के वार्षिक शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। विद्यार्थी इस शिविर के दौरान खेल संसाधनों का प्रबंधन और उनका रखरखाव करेंगे। इसके अलावा शिविर के दौरान उन्हें कई अन्य
गतिविधियों के माध्यम से सिखाया जाएगा।
मुख्य अतिथि के रूप में कुलसचिव प्रोफ़ेसर ज्योति राणा ने शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एनएसएस में विद्यार्थियों को सेवा और अनुशासन सीखने को मिलता है। शिविर के पश्चात विद्यार्थियों को इसे अमल में लाना चाहिए, तभी समाज को असली लाभ होगा। कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने विद्यार्थियों को सेवा के माध्यम से देश और समाज में अपना योगदान सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश कुमार ने कहा कि स्वयंसेवकों के लिए यह सुनहरा अवसर है। साथ ही उन्हें शिक्षकों से प्राप्त ज्ञान का सही उपयोग करने की प्रेरणा दी।
अधिष्ठाता प्रोफेसर आर. एस. राठौड़ ने 21वीं सदी में आवश्यक कौशलों पर चर्चा की और बताया कि राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क के तहत अगले वर्ष से इस प्रकार के शिविरों के लिए छात्रों को शैक्षणिक क्रेडिट भी प्रदान किए जाएंगे।
डीन प्रो. जॉय कुरियाकोस ने एनएसएस के आदर्श वाक्य “ना मैं, बल्कि तुम” पर जोर देते हुए सेवा भाव को प्रोत्साहित किया। डीन प्रोफेसर ऋषिपाल ने भी विद्यार्थियों को सेवा कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया।
डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने स्वयंसेवकों द्वारा खेल मैदान की सफाई की पहल की सराहना करते हुए महात्मा गांधी के कथन “स्वयं को खोजने का सर्वश्रेष्ठ तरीका यह है कि स्वयं को दूसरों की सेवा में खो दिया जाए” को उद्धृत किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा इस शिविर के दौरान रक्त दान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
शिविर के सफल आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था एनएसएस समन्वयक डॉ. नकुल, डॉ. प्रीति और डॉ. सोहन लाल द्वारा की गई, जबकि मंच संचालन डॉ. भावना ने किया। अंत में डॉ. नकुल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और आश्वस्त किया कि स्वयंसेवक इस शिविर के अंत तक अपने व्यक्तित्व का एक उन्नत संस्करण बन जाएंगे।
शिविर में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा एवं अन्य डीन।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलरियागंज शिक्षा क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र पटवध के प्रांगण में शुक्रवार को शिक्षोन्नयन संगोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न

Fri Apr 4 , 2025
बिलरियागंज शिक्षा क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र पटवध के प्रांगण में शुक्रवार को शिक्षोन्नयन संगोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना से हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव ने कहा कि अध्यापक […]

You May Like

Breaking News

advertisement