कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने मसूरी में लगाया यूथ रेड क्रॉस ट्रेनिंग कैंप

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने मसूरी में लगाया यूथ रेड क्रॉस ट्रेनिंग कैंप

कुरुक्षेत्र, (अमित) 10 जनवरी : कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के छात्र कल्याण अधिष्ठाता के यूथ रेड क्रॉस यू टी डी यूनिट द्वारा कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशन एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर ए . आर. चौधरी के मार्गदर्शन में पांच दिवसीय यूथ रेड क्रॉस ट्रेनिंग कैंप का आयोजन दिनांक 10 से 14 जनवरी तक सरकारी यूथ होस्टल मंसूरी में किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन 10 जनवरी 2026 को मंसूरी के सरकारी यूथ होस्टल मे स्थानीय लोगों की उपस्थिति मे किया गया| इस शिविर के आयोजन की बागडोर यूथ रेड क्रॉस यू टी डी यूनिट के काउंसलर डॉ जतिन कालोन और डॉ. कृष्णा अग्रवाल ने संभाली हुई है|
कैंप के पहले दिन की शुरुआत माँ सरस्वती वंदना एवं यूथ रेड क्रॉस के जनक सर जीन हेनरी दूनेन्त को पुष्प समर्पित करके किया गया एवं सभी स्वयंसेवकों को यूथ रेड क्रॉस के चिन्ह से सजा हुआ सोल्डर बैग, टोपी, बैच एवं स्टेशनरी किट प्रदान किया गया । इस कैंप में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों के लगभग 52 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं जिनको डा जतिन कालोन ने रेड क्रॉस के इतिहास और पृष्ठभूमि से अवगत कराया । कैंप के मंच का संचालन एवं सम्पूर्ण कार्य स्वयंसेवक स्वयं कर रहे हैं|
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा स्टेट ब्रांच चंडीगढ़ के जेनेरल सेक्रेटरी डा सुनील कुमार जी ने एवं कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के यूथ रेड क्रॉस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर ने एस कैंप के आयोजन के लिये बधाई दी|

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदेश में मरीजों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है : डा. गुणतास गिल

Sun Jan 11 , 2026
आदेश में मरीजों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है : डा. गुणतास गिल पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में डा. तनवी गोयल तथा न्यूरोलॉजी विभाग में डॉ. पार्थ बंसल ने की ज्वाईनिंग। कुरुक्षेत्र (प्रमोद कौशिक) 10 जनवरी : मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जरी […]

You May Like

Breaking News

advertisement