यूथ कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ, आए दिन पार्टी से जुड़ रहे युवा : हिमांशु अरोड़ा।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 8 अगस्त : युवा कांग्रेस नेता हिमांशु अरोड़ा ने कहा है कि युवा वर्ग कांग्रेस पार्टी की रीढ हैं, आए दिन युवा वर्ग कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़कर पार्टी को मजबूत बना रहा है। वे अंतरराष्टÑीय जाट धर्मशाला के सभागार में आयोजित जिला यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान कुलदीप ढिल्लों के अलावा हल्का थानेसर अध्यक्ष कुलदीप सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष नवनीत नरवाल, ब्लॉक अध्यक्ष गगन संधू भी मौजूद थे। हिमांशु अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप हथीरा ने कहा कि युवाओं के साथ सरकार द्वारा किए जा रहे धोखे के खिलाफ कांग्रेस 19 अगस्त को पंचकूला स्थित एचकेआरएन कार्यालय का घेराव करेगी। इस घेराव को लेकर कार्यकर्ताओं की डयूूटियां लगाई गई हैं। इस प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बढ चढकर भाग लेंगें। उन्होने कहा कि एचकेआरएन के नाम पर सरकार द्वारा युवाओं के हितों के साथ खिलावाड़ किया जा रहा है, जिसे प्रदेश का युवा अब नही सहेगा। इस मौके पर अंकुश लाला, प्रदीप बारना, जसमेर झिंजरपुर, सौरव सिंह, अंकुश हथीरा, सोनू, करण बगथला, मलकीत, विक्रम, रेनू, अर्पित पंडित, यतिन शर्मा, आशीष दलाल, शिव रावगढ़, महावीर इशाकपुर और अन्य युवा उपस्थित रहे।
यूथ कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते युवा नेता हिमांशु अरोड़ा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश-विदेश से पहुंचे रनर्स, आज लगाएंगे दौड़

Sun Aug 9 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 सुबह 6 बजे से शुरू होगी 8वीं दादी प्रकाशमणि आबू हॉफ मैराथन।रविवार को आबू रोड से माउंट आबू मार्ग सुबह 5.30 बजे से 9 बजे तक रहेगा बंद। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी मैराथन।सांसद लुंबाराम चौधरी, विधायक समाराम […]

You May Like

advertisement