अमृतवेला सोसाइटी द्वारा हनुमानजी चालीसा पाठ किया गया

मंदिर प्रांगण में LED से दिखाई जागरण की वीडियो

फिरोजपुर 15 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

    प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर बाजार रामसुख दास फिरोजपुर शहर में अमृतवेला सदस्यों ने श्री हनुमानजी चालीसा का पाठ का आयोजन किया जिसमे भक्तों का उत्साह देखने लायक था। बहुत ही आनंदमयी माहौल था। श्री हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात श्री हनुमान जी की आरती की गई इस अवसर पर पंडित सत्यदेव भारद्वाज ने अपने प्रवचनों में कहा कि हनुमान चालीसा में वर्णित है कि भूत-पिशाच निकट न आवे, महावीर जब नाम सुनावे। नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं और व्यक्ति का मनोबल ऊंचा रहता है यदि किसी प्रकार का कोई महा संकट हो तो संकल्प लेकर हनुमान चालीसा का पाठ करने से उस महा संकट का समाधान हो जाता है। इस दौरान मंदिर प्रांगण में पिछले दिनों हुए जागरण की LED से वीडियो दिखाई गई और चाय और पकौड़ों का प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रदीप चानना, सचिन नारंग, निर्मलजीत अरोड़ा, संजीव नरूला, संजीव हांडा, जगदीश मक्कड़, साजन वर्मा, गुलशन चावला, मनमोहन स्याल, हरि ओम शर्मा, हेमंत स्याल, राष्पिंदर शास्त्री और उनकी राम सेना, राजू ओबेरॉय, हरीश बेरी, सनी, रामू , पूजा हांडा, सुनीता कटारिया, गीता बबुता, ज्योति चानना, प्रीति, कल्पना भारद्वाज, प्रभजोत कौर और अधिक संख्या में बच्चों और बुजुर्गो ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय पत्रकार कल्याण मंच ने मनाई स्वदेशी दीपावली

Thu Oct 16 , 2025
प्रदेशभर से आए मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 15 अक्तूबर : दीपावली का पर्व त्यौहार हमें नकारात्मकता और अज्ञानता को दूर कर आंतरिक प्रकाश, सकारात्मकता और ज्ञान को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। साथ ही, यह परिवार और समुदाय को एक साथ लाती है […]

You May Like

Breaking News

advertisement