ट्रेन से कटकर बुजुर्ग दंपती की मौत पैदल पार कर रहे थे ट्रैक, गोंड महासभा के संरक्षक थे

ट्रेन से कटकर बुजुर्ग दंपती की मौत पैदल पार कर रहे थे ट्रैक, गोंड महासभा के संरक्षक थे

अखिल भारतीय गोंड महासभा के प्रांतीय संरक्षक प्रह्लाद चंद्र और उनकी पत्नी सतरानी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। प्रह्लाद चंद्र संगठन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बस्ती जा रहे थे। ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे पूरी घटना खलीलाबाद क्षेत्र की है। जहां ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय प्रहलाद और उनकी 70 वर्षीय पत्नी संतराजी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रह्लाद पूर्व नगर सहकारी बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे और अखिल भारतीय गोंड महासभा के प्रांतीय संरक्षक के पद पर भी कार्यरत थे। बुधवार सुबह वे बस्ती में संगठन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हदसा चूरेब और मुंडेरवा स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर हुआ। बताया जा रहा है कि प्रहलाद अपनी पत्नी को ट्रैक पार करा रहे थे, तभी गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में दोनों आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, पति-पत्नी दोनों को कम सुनाई देता था, जिसके कारण वे आती हुई ट्रेन को नहीं देख सके। प्रहलाद चंद्र 2014 में जिला सहकारी बैंक में क्लर्क के पद से रिटायर हुए थे। उनके चार बेटे और एक बेटी है। सभी का विवाह हो चुका है। उनका एक बेटा वकील है बाकी तीनों प्राइवेट जॉब करते हैं।

ट्रेन तक छोड़ने के लिए साथ गई थीं पत्नी

बेटे सुभाष चंद्र ने बताया पूरा परिवार खलीलाबाद शहर के माली टोला में रहता है, दो दिन पहले दोनों लोग गांव खेती बारी देखने के लिए गए हुए थे, आज उन्हें अखिल भारतीय गोंड महासभा के शपथ ग्रहण समारोह में जाने के लिए निकले थे और मम्मी उनको चकिया रेलवे ट्रैक को पार कराने गई थी, जहां पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ जाने से हादसा हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त करते हुए फूट-फूट कर रोने लगे। पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर शोक की लहर है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्वदेशी मेले का किया गया निरीक्षण

Thu Oct 16 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्वदेशी मेले का किया गया निरीक्षण सुपसिद्ध आल्हा गायिका काजल सिंह द्वारा दी गयी आल्हा की प्रस्तुति जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी द्वारा किया गया मेले का भ्रमण रायबरेली, 15 अक्टूबर 2025उपयुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने बताया कि 09 से 18 अक्टूबर के […]

You May Like

advertisement