कार्यालय सहायक पद हेतु दावा आपत्ति 31 अक्टूबर तक

कोण्डागांव, 17 अक्टूबर 2025/ जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) हेतु सृजित कार्यालय सहायक 1 पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों के स्क्रुटनी एवं परीक्षण पश्चात पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची कोण्डागांव जिले के बेबसाईट https://kondagaon.gov.in/  पर अवलोकन हेतु अपलोड किया गया है।दावा आपत्ति हेतु अभ्यर्थी अपना आवेदन 31 अक्टूबर 2025 शाम 05ः30 बजे तक लिखित में कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कक्ष कमांक 118 कलेक्ट्रेट परिसर, कोण्डागांव जिला-कोण्डागांव में स्वंय उपस्थित होकर अपना दावा-आपत्ती प्रस्तुत कर सकते हैं। अन्य माध्यम से प्राप्त अथवा समय-सीमा के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उपभोक्ता जागरूकता शिविर संपन्न

Fri Oct 17 , 2025
ग्राम बेमचा में दी गई ई-हियरिंग एवं उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी महासमुंद, 17 अक्टूबर 2025/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला उपभोक्ता आयोग महासमुंद द्वारा ग्राम बेमचा में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण उपभोक्ताओं को ई-जागृति पोर्टल, ई-फाइलिंग एवं ई-हियरिंग की सुविधा से अवगत तथा […]

You May Like

Breaking News

advertisement