आदि सेवा पर्व के अवसर पर जिले में 308 आदि सेवा केन्द्रों का शुभारम्भ

आदि सेवा केन्द्र बनेंगे योजनाओं के क्रियान्वयन का केन्द्र

महासमुंद 17 सितम्बर 2025/ जनजातीय समुदायों के उत्कर्ष एवं सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित अभियान आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आज जिले में आदि सेवा केंद्रों को शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिले के 308 ग्रामों में ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं अन्य शासकीय स्थानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिकों की उपस्थिति में आदि सेवा केन्द्रों का शुभारम्भ किया गया। महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम डूमरपाली में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सेवा केन्द्र का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय, सीईओ जनपद पंचायत महासमुंद बी एस मंडावी, खंड प्रभारी आदिवासी विकास महेंद्र टंडन, जिला मास्टर ट्रेनर निलेश खांडे, सभापति जनपद पंचायत महासमुंद श्री बलविंदर सिंह एवं सरपंच ग्राम पंचायत डुमरपाली श्रीमती यमुना ठाकुर मौजूद थे।
इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से अभियान के उद्देश्य एवं सेवा केन्द्र की स्थापना के संबंध में चर्चा की। उन्होंने ग्राम की स्थिति एवं विकास हेतु आवश्यक चर्चा करते हुए ग्राम में स्वच्छता कार्य हेतु कचरा संग्रहण एवं प्रबंधन पर चर्चा की तथा कमाने खाने बाहर जाने के कारण बच्चों की पढ़ाई लिखाई प्रभावित होती होती है, इसलिए पढ़ने लिखने वाले बच्चों का पलायन न हो इस पर समझाईश दी।  कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण एवं प्रशासन दोनों एक ही विकास की गाड़ी के दो पहिए है दोनों को साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने आदि सेवा अभियान अंतर्गत विकास योजना बनाने में महिलाओं की विशेष भागीदारी पर जोर दिया। ग्राम के सभी आवश्यक मांगों को एक्शन प्लान में शामिल करने एवं 2 अक्टूबर के विशेष ग्राम सभा में विलेज एक्शन प्लान को अनुमोदन करने सभी को बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया। उल्लेखनीय है कि आदि सेवा पर्व एवं सेवा पखवाड़ा अंतर्गत इन केन्द्रों का शुभारम्भ किया गया। यह केन्द्र पंचायत भवन या अन्य सामुदायिक भवन में लगेगा। यहां ग्राम विकास की योजनाएं बनाई जा सकेगी एवं योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आदि कर्मयोगियों के साथ रणनीति बनाई जा सकेगी।  

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का शुभारंभ - स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत

Wed Sep 17 , 2025
16 अक्टूबर तक पोषण माह अंतर्गत महिला एवं बाल विकास द्वारा विविध गतिविधियों का किया जाएगा आयोजन महासमुंद, 17 सितम्बर 2025/ जनसमुदाय तक स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने हेतु प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पोषण माह का आज शुभारंभ हुआ। भारत सरकार, महिला […]

You May Like

Breaking News

advertisement