सिपेट द्वारा हैदराबाद में दिया जाएगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण

 अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं से 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

कोण्डागांव, 12 सितम्बर 2025/ सेन्ट्रल इंस्टिटयूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (सिपेट) द्वारा एनएमडीसी लिमिटेड के सहयोग से कोर्स मशीन आपरेटर- प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग, मोल्डिंग इत्यादि कोर्सेस में हैदराबाद में 6 महीने के निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन उच्च अनुभवी विशेषज्ञ फैकल्टी द्वारा विभिन्न ऑडियो, वीडियो और नवीनतम तकनीक के माध्यम से संचालित की जाएगी। इसमें 8 वीं पास अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो उक्त प्रशिक्षण में प्रवेश ले सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान निःशुल्क भोजन और छात्रावास की सुविधा उपलब्ध रहेगी एवं हितग्राहियों को कोर्स से संबंधित सामग्री जैसे यूनिफॉर्म, एप्रन, पैंट, शर्ट, सुरक्षा जूते इत्यादि प्रदान किए जाएंगे। इस हेतु 30 सितम्बर 2025 तक जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज खुटडोबरा रोड डोंगरीपारा कोण्डागांव में आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है।     अतः इच्छुक हितग्राही अपने समस्त दस्तावेज (योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण) की छायाप्रति के साथ उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु मोबाईल नंबर 7974131453 पर संपर्क कर सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका को 50 हजार की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

Sat Sep 13 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : 50 हजार रुपये रिश्वत लेते प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगा था कमीशनठेकेदार राजकुमार ने एंटी करप्शन टीम को बताया कि रिश्वत नहीं मिलने पर वह काम की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत कर भुगतान रुकवाने की धमकी भी देती थी। स्कूल […]

You May Like

Breaking News

advertisement