स्वस्थ समाज की नींव महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी होती है : प्रो. पूनम

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 94161 91877

छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों हेतु आईआईएचएस में स्वास्थ्य निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

कुरुक्षेत्र, 18 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) के अंतर्गत महिला प्रकोष्ठ एवं यूथ रेड क्रास द्वारा संयुक्त रूप से स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों हेतु स्वास्थ्य निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रो. पूनम कुमारी ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी होती है। जब महिलाएँ स्वस्थ होंगी, तभी परिवार और समाज भी स्वस्थ रह पाएगा। इस इस स्वास्थ्य निरीक्षण शिविर में विश्वविद्यालय की करीब 60 छात्राओं और महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश सभरवाल, सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर तथा कुवि के स्वास्थ्य केन्द्र के इंचार्ज डॉ. आशीष अनेजा द्वारा छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों का स्वास्थ्य निरीक्षण किया गया। अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, बीएमआई, नेत्र परीक्षण, स्त्री रोग से जुड़ी समस्याओं की जांच जैसे विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। प्रतिभागियों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य सलाह भी दी गई।
एनएसएस समन्वयक प्रो. निरुपमा भट्टी ने आपात स्थिति में सीपीआर के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ए.आर चौधरी, प्रो. महासिंह पूनिया, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. रामचन्द्र, डॉ. रितु सैनी, डॉ. अभिलाषा व डॉ. राजेन्द्र उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. धीमान ने ली मासिक बैठक

Sun Oct 19 , 2025
आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान ने प्रदेश में किया टॉप, कुलपति ने बधाई दी। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक,संजीव कुमारी : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने विश्वविद्यालय की मासिक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक की शुरुआत में उन्होंने सभी अधिकारियों,शिक्षकों और कर्मचारियों को […]

You May Like

advertisement